फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें, भीषण आग से खाक हुई नैनीताल की 'हेरिटेज'

Fri, 30 Oct 2015 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Oct 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, भीषण आग से खाक हुई नैनीताल की 'हेरिटेज'

uttarakhand heritage building caught fire.

नैनीताल स्थित हेरिटेज भवन भीषण आग से खाक हो गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तस्वीरें...

तस्वीरों में देखें, भीषण आग से खाक हुई नैनीताल की 'हेरिटेज'

uttarakhand heritage building caught fire.

कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) का ओक पार्क स्थित दो मंजिला हेरिटेज भवन में बृहस्पतिवार तड़के चार बजे भीषण आग लग गई। 3 घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से प्रथम तल में स्थित गैस, खनन, निर्माण, एमडी कार्यालय, चेयरमैन कार्यालय समेत वहां रखे कंप्यूटर और जरूरी दस्तावेज राख हो गए।

तस्वीरों में देखें, भीषण आग से खाक हुई नैनीताल की 'हेरिटेज'

uttarakhand heritage building caught fire.

राहत एवं बचाव को पहुंचे कर्मचारियों की मेहनत के बाद भूतल में रखी सर्विस बुक समेत मंडलीय प्रबंधक, जीएम के कार्यालय में रखे सामान को बचा लिया गया, लेकिन भवन पूरी तरह जल गया। डीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी भी सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच गए। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, भीषण आग से खाक हुई नैनीताल की 'हेरिटेज'

uttarakhand heritage building caught fire.

नैनीताल स्थित केएमवीएन मुख्यालय से सटे भवन में बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे बिजली के तारों से हुए धमाके से रात्रि चौकीदार राजेंद्र बोरा की नींद टूटी। बोरा ने बताया कि उन्होंने पीए डीएस रौतेला के कक्ष में लगी आग और धुआं उठते देखा तो तत्काल पीए को सूचित किया। बोरा ने 4.15 बजे इसकी सूचना जीएम सीएस मर्तोलिया को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, भीषण आग से खाक हुई नैनीताल की 'हेरिटेज'

uttarakhand heritage building caught fire.

इसी दौरान जीएम ने दमकल विभाग को सूचना दी। लगभग 4.45 बजे दमकल का छोटा वाहन तो मौके पर पहुंच गया, जबकि बड़ा वाहन भटककर पहले सूखाताल और फिर किलबरी रोड पहुंच गया। लगभग 5.05 बजे बड़ा वाहन भी घटनास्थल पहुंचा। पानी खत्म होने पर पहले टैंकर हाईकोर्ट स्थित हाईड्रेंट से भरे गए बाद में एटीआई से। इस दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed