{"_id":"62eac205428bb25cff520be8","slug":"uttarakhand-news-almora-youth-ajay-singh-fartyal-reached-khardungla-pass-from-cycle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साहस और जुनून: बर्फीले रास्तों के बीच साइकिल से खारदुंग ला पास पहुंचा उत्तराखंड का ये युवा, बनाया कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहस और जुनून: बर्फीले रास्तों के बीच साइकिल से खारदुंग ला पास पहुंचा उत्तराखंड का ये युवा, बनाया कीर्तिमान
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 04 Aug 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
साइकिलिस्ट अजय सिंह फर्त्याल
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले साइकिलिस्ट अजय सिंह फर्त्याल ने 29 दिन में अल्मोड़ा से लेह लद्दाख के खारदुंग ला दर्रा के पास 5359 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर कीर्तिमान स्थापित किया है। अजय सिंह (22) ने बताया कि उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही साइकिलिंग को बढ़ावा देना है।
यात्रा के बारे में बताया कि अल्मोड़ा से होते हुए वह नैनीताल, काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, हिमाचल, चंडीगढ़, होशियारपुर होते हुए श्रीनगर पहुंचे। बेहद दुर्गम और बर्फीले रास्ते से होते हुए वह जोजिला पास 3528 मीटर, खारदुंग ला 5359 मीटर, नामिकाला 3700 मीटर, लाचुंगला पास 5059 मीटर, नकीला पास 4738 मीटर, बारालाछला पास 4890 मीटर पहुंचे।
Trending Videos
2 of 5
साइकिलिस्ट अजय सिंह फर्त्याल
- फोटो : अमर उजाला
इसमें से अधिकतर क्षेत्र चीन सीमा को छूते हैं। साइकिलिस्ट अजय ने बताया कि यात्रा शुरू करते समय उनके पास केवल 15 हजार रुपये थे लेकिन अन्य साधन न होने के बाद भी उन्होंने भूख-प्यास और अन्य कठिनाइयों की परवाह किए बगैर अपनी यात्रा जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
साइकिलिस्ट अजय सिंह फर्त्याल
- फोटो : अमर उजाला
साइकिलिस्ट अजय ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया कि उनके पास सिर्फ 350 रुपये शेष रह गए। उसके बाद पैंगोंग लेक से सर्चू तक पांच दिन मैगी, पानी पीकर अपनी यात्रा जारी रखी।
4 of 5
साइकिलिस्ट अजय सिंह फर्त्याल
- फोटो : अमर उजाला
फिर डिप्रिंग में एक टैक्सी चालक ने उन्हें 500 रुपये की मदद की। अल्मोड़ा पहुंच कर अजय ने अपनी यात्रा पूरी कर सभी चोटियों के चित्रों को फ्रेम कर अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया को भेंट किया।
विज्ञापन
5 of 5
साइकिलिस्ट अजय सिंह फर्त्याल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जिलाधिकारी वंदना से मुलाकात कर 15 अगस्त को अल्मोड़ा शहर में साइकिल रैली निकालने के संबंध में वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की प्रेरणा और जिला प्रशासन के आर्थिक सहयोग से उन्होंने यात्रा पूरी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X