फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: गोल्डन फर्न हटाते ही घाटी में खुशबू बिखेरने लगे रंग-बिरंगे फूल, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

Tue, 06 Sep 2022 06:16 PM IST
अलका त्यागी प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Sep 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Flowers Bloom in Valley of Flowers after cut Golden fern See Amazing Photos
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में जिन जगहों पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने गोल्डन फर्न और पॉलीगोनम को नष्ट किया वहां इस बार फूलों की अच्छी पैदावार हुई है। अब पार्क प्रशासन ने घाटी से पॉलीगोनम और गोल्डन फर्न को उखाड़ने के लिए वृहद अभियान चलाने की योजना बनाई है।



Himalaya Crisis Series: उत्तराखंड में बदलती जलवायु, जीव-जंतुओं के सिमटते वास, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पॉलीगोनम और गोल्डन फर्न फूलों के दुश्मन हैं। गोल्डन फर्न के पौधे के पत्ते चौड़े और हल्के पीले रंग के होते हैं। यह अपने आसपास फूलों को पनपने नहीं देता। घांघरिया से करीब दो किलोमीटर की दूरी से ही गोल्डन फर्न की पैदावार शुरू हो जाती है।

पॉलीगोनम भी एक खरपतवार है। जहां यह पौधा होता है वहां भी फूलों की पैदावार नहीं होती है। गत वर्ष फूलों की घाटी रेंज के कर्मचारियों ने मजदूरों ने पुष्पावती नदी के किनारे, मेरी की कब्र, बामण धौड़ से लेकर पिकनिक स्पॉट तक घाटी में गोल्डन फर्न और पॉलीगोनम को नष्ट किया था।

Uttarakhand News: Flowers Bloom in Valley of Flowers after cut Golden fern See Amazing Photos
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

फूलों की घाटी रेंज की रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी में जहां-जहां पॉलिगोनम और गोल्डन फर्न को नष्ट किया गया वहां फूलों की पैदावार हुई है। फूलों के लिए यह अच्छा संकेत है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के दीदार के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है।

Uttarakhand News: Flowers Bloom in Valley of Flowers after cut Golden fern See Amazing Photos
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

अभी तक रिकॉर्ड 18,593 पर्यटक फूलों की घाटी के दीदार के लिए पहुंचे हैं, जबकि 2019 में इस समय तक सर्वाधिक 17,424 पर्यटक घाटी में पहुंचे थे। फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी। फूलों की घाटी में इस बार पर्यटकों की पूरे सीजन में चहल-पहल बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Flowers Bloom in Valley of Flowers after cut Golden fern See Amazing Photos
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

एक जून को घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई थी। फूलों की घाटी रेंज की रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि इस बार फूलों की घाटी में रिकार्ड पर्यटक पहुंचे हैं। घाटी में अभी तक 18,593 पर्यटक पहुंचे हैं, जबकि अभी दो माह शेष हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Flowers Bloom in Valley of Flowers after cut Golden fern See Amazing Photos
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला

फूलों की घाटी में पॉलिगोनम और गोल्डन फर्न का हर वर्ष उन्मूलन किया जाता है। इस बार इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। इस खरपतवार के उन्मूलन के लिए शासन से बजट की मांग की गई है, जैसे ही बजट प्राप्त होगा, वृहद स्तर पर पॉलीगोनम और गोल्डन फर्न का उन्मूलन किया जाएगा। 
- इंद्र सिंह नेगी, प्रभारी डीएफओ, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ, चमोली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed