फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं का आक्रोश: परीक्षाओं में धांधली को लेकर सीबीआई जांच की मांग पर अड़े, सड़कों पर प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Mon, 05 Sep 2022 02:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Sep 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
UKSSSC Youth Protest demand for CBI probe into irregularities in examinations
सड़कों पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
UKSSSC पेपर लीक और विधानसभा में हुई नियुक्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवाओं ने टिहरी और चमोली में विरोध-प्रदर्शन किया। नई टिहरी में बुराड़ी से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर युवाओं ने प्रदर्शन किया। सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वहीं चमोली में यूकेएसएसएससी और विधानसभा के साथ विभिन्न विभागों में बैक डोर से हुई भर्तियों में सीबीआई जांच की मांग को लेकर चमोली मुख्यालय में छात्रों और बेरोजगार युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में एक विशाल रैली निकाली।

 

गोपीनाथ मंदिर परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय तक बेरोजगार छात्रों ने आक्रोश रैली निकाली। छात्रों ने प्रदेश में भर्तियों में हो रही गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। कहा कि भले ही उत्तराखंड सरकार अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन एसटीएफ उत्तराखंड उन भ्रष्टाचारियों तक नहीं पहुंच पाएगी जो मूल रूप से इस पूरे खेल को खेल रहे हैं।

UKSSSC Youth Protest demand for CBI probe into irregularities in examinations
सड़कों पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

युवाओं ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर होती तो भर्तियों में  इतनी गड़बड़ियां नहीं होती।

UKSSSC Youth Protest demand for CBI probe into irregularities in examinations
सड़कों पर युवाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

युवाओं ने भर्तियों में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UKSSSC Youth Protest demand for CBI probe into irregularities in examinations
धरना - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई जांच नहीं होने पर प्रदेश भर के युवा सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarkhand : प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी, तीन राज्य मार्गों सहित 125 सड़कें बंद,आवाजाही हुई मुश्किल

विज्ञापन
UKSSSC Youth Protest demand for CBI probe into irregularities in examinations
सड़कों पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वहीं सरकारी नौकरियों की भर्ती में घपलों से राज्य आंदोलनकारी आहत हैं। उनका कहना है कि घोटालों के लिए उन्होंने उत्तराखंड के लिए संघर्ष नहीं किया। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड अलग होगा तो पहाड़ी राज्य का विकास होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed