फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: बर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की वादियां...हर्षिल, औली और चकराता में दिखा जन्नत सा नजारा, तस्वीरें

Thu, 16 Jan 2025 10:52 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Jan 2025 10:52 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश में रविवार को मौसम खराब हुआ था। उसके बाद से धूप निकलने से राहत थी। लेकिन आज फिर मौसम बदला और पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand News Heavy Snowfall in harsil auli chakrata See Beautiful Views
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ में बर्फबारी और मैदान में बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, आज हर्षिल, औली और चकराता में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है।



मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। 

इस साल हलचल भरा रहेगा सौर चक्र: देखने को मिलेंगे जबरदस्त सन स्पॉट्स, 100 सालों में सबसे कमजोर रही सोलर साइकिल

Uttarakhand News Heavy Snowfall in harsil auli chakrata See Beautiful Views
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

देर रात से हो रही औली की हसीन वादियां फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। औली में जमकर बर्फबारी हुई तो यहां पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि बर्फ से सड़क बंद होने से पर्यटकों को आने जाने में परेशानी भी उठानी पड़ी।

Uttarakhand News Heavy Snowfall in harsil auli chakrata See Beautiful Views
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले में गुरुवार देर रात से ही मौसम बदल गया था। तड़के जब लोगों की आंखें खुली तो वादियां सफेद नजर आईं। यमुना घाटी में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी हो रही है। वहीं, हर्षिल की वादियां भी बर्फ से सराबोर नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News Heavy Snowfall in harsil auli chakrata See Beautiful Views
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों के राजा चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का पांचवा हिमपात हुआ। गुरुवार देर रात दो बजे से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। आज भी बर्फबारी रुक-रुक कर जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Heavy Snowfall in harsil auli chakrata See Beautiful Views
औली में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जमीन पर पांच इंच मोटी बर्फ जम गई है। लोखंडी, लोहारी, कोटि कनासर, मोइला टॉप, जाड़ी आदि स्थानों पर स्थानीय और पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed