{"_id":"678529fec9956b2bc30b638b","slug":"snowfall-stopped-badrinath-highway-closed-till-mana-village-vehicles-slipping-in-auli-malaria-2025-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: दो दिन बाद रुकी बर्फबारी, बदरीनाथ हाईवे माणा गांव तक बंद, औली-मलारी में फिसल रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: दो दिन बाद रुकी बर्फबारी, बदरीनाथ हाईवे माणा गांव तक बंद, औली-मलारी में फिसल रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 13 Jan 2025 08:40 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: औली में हुई बर्फबारी जहां पर्यटन व्यवसायियों को सौगात लेकर आई है वहीं सड़क पर बर्फ से पर्यटकों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
औली में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दो दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम सामान्य हो गया। चटख धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। ताजी बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे बदरीनाथ धाम से आगे माणा गांव तक बंद हो गया है।
ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है लेकिन बर्फ पर वाहनों के टायर फिसल रहे हैं। औली सड़क पर भी सात किमी से आगे बर्फ होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से सड़क पर बिछी बर्फ पिघलाने के लिए जगह-जगह नमक का छिड़काव किया गया।
वहीं औली में हुई बर्फबारी जहां पर्यटन व्यवसायियों को सौगात लेकर आई है वहीं सड़क पर बर्फ से पर्यटकों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। औली सड़क पर बर्फ के ऊपर पाला जमने के कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।
3 of 5
औली मार्ग पर फिसल रहे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कई वाहन पाले में फिसलने रहे। सबसे अधिक दिक्कत कवांण बैंड से औली के बीच बनी हुई है। यहां सड़क घने पेड़ाें के बीच से होकर गुजरती है, जिससे यहां बर्फ और पाला देर से पिघलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
औली में चेयर लिफ्ट में जाते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
इधर, औली और चारों ओर की चोटियां बर्फ से ढक जाने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। पर्यटक भी औली पहुंचकर बर्फ का मजा ले रहे हैं। पर्यटक औली के स्कीइंग स्लोप के साथ ही ढलानों पर बर्फ से खेल रहे हैं। चेयर लिफ्ट से पर्यटकों ने आवाजाही की।
विज्ञापन
5 of 5
धूप निकलने के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़ अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।