फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: औली की हसीन वादियां फिर बर्फ से सराबोर, भारी बर्फबारी से रास्ते बंद, फिसल रहे वाहन, तस्वीरें

Sun, 12 Jan 2025 09:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jan 2025 09:06 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: करीब तीन बजे औली में बर्फबारी शुरू हुई और देर शाम तक बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। वीकेंड होने के कारण औली में अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy snowfall in Auli Road Closed and Tourist Vehicle slipped Photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

औली की हसीन वादियां फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। रविवार को औली में जमकर बर्फबारी हुई तो यहां पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि बर्फ से सड़क बंद होने से पर्यटकों को आने जाने में परेशानी भी उठानी पड़ी।



चमोली जिले में रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे औली में बर्फबारी शुरू हुई और देर शाम तक बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। वीकेंड होने के कारण औली में अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। वहीं ज्योतिर्मठ-औली रोड टीवी टावर से आगे बर्फ से बंद हो गई है।

PHOTOS: नैनीताल में साल की पहली बर्फबारी...सफेद चादर में लिपटीं वादियों का दिखा मनमोहक नजारा

Uttarakhand Weather Heavy snowfall in Auli Road Closed and Tourist Vehicle slipped Photos
औली मार्ग पर फिसल रहे वाहन - फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों के वाहन जगह-जगह फिसल रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों ने अपने वाहन नीचे खड़े किए और स्थानीय वाहनों से औली पहुंचे। गाजियाबाद से औली आई सोनिया व खुशी का कहना है कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा।
 

Uttarakhand Weather Heavy snowfall in Auli Road Closed and Tourist Vehicle slipped Photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी देखने का मौका मिला है लेकिन सड़क पर बर्फ पड़ने से वाहन चलाने में दिक्कत आ रही है। वहीं निचले इलाकों में हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। अपराह्न करीब तीन बजे गोपेश्वर व आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy snowfall in Auli Road Closed and Tourist Vehicle slipped Photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy snowfall in Auli Road Closed and Tourist Vehicle slipped Photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर कांचुलाखर्क से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। मलारी हाईवे पर भी भापकुंड से आगे सड़क पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। यहां छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed