सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: रानीखेत में बनी देश की पहली प्राकृतिक फर्नरी, दुर्लभ प्रजाति के कई फर्न भी शामिल, तस्वीरें...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Sep 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Natural Fern Park Built in Ranikhet For The First Time in India Photos
रानीखेत में बनी देश की पहली फर्नरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में कालिका स्थित वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहली प्राकृतिक फर्नरी (फर्नेटम) खुल गई है। पिछले डेढ़ दो सालों से कैंपा (वनारोपण निधि प्रबंधन व योजना प्राधिकरण) योजना के तहत इसे विकसित करने की कवायद चल रही थी। मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि इस फर्नरी में 120 प्रकार के फर्न हैं। यहां कई फर्न डायनासोर के जमाने से ताल्लुक रखते हैं, जिन्हें ट्री फर्न कहा जाता है। 



उत्तराखंड: चकराता में देश का पहला क्रिप्टोगेमिक गार्डन शुरू, नौ हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ तैयार

वन अनुसंधान केंद्र में जाने-माने फर्न डॉ. एन पुनेठा की देखरेख में प्राकृतिक फर्नरी विकसित हुई है। उत्तराखंड वन अनुसंधान के सलाहकार जोगेंद्र बिष्ट, वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी और डा. एन पुनेठा ने संयुक्त रूप से फर्नरी का उद्घाटन किया। डॉ. पुनेठा ने बताया कि यह फर्न कम उजाले में भी विकसित हो सकता है।

उत्तराखंड: चमोली में बना उत्तर भारत का पहला ऑर्किड पार्क, संरक्षित की गईं 48 प्रजातियां, तस्वीरें...

सबसे पहले केरल में फर्नरी बनी थी। वहां फर्न की 70 प्रजातियां हैं जो प्राकृतिक नहीं हैं। रानीखेत अनुसंधान केंद्र में एक हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से फर्न उत्पादित होगा। केंद्र के सलाहकार जोगेंद्र बिष्ट ने वन अनुसंधान के प्रयासों की सराहना की। कहा कि फर्न को संरक्षित करने का यह प्रयास अनूठा है। यहां वन अनुसंधान केंद्र के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

जनता के लिए खुला उत्तराखंड में बना देश का पहला पॉलीनेटर पार्क, देखिए खूबसूरत तस्वीरें...

Trending Videos
Uttarakhand News: Natural Fern Park Built in Ranikhet For The First Time in India Photos
रानीखेत में बनी देश की पहली फर्नरी - फोटो : अमर उजाला

फर्न दवाइयां बनाने, सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल, सजावटी सामान और भोजन तथा चारे के लिए काम आता है। वन विभाग पारिस्थितिकी तंत्र को और विकसित करने के प्रयासों में जुटा है। कालिका स्थित वन अनुसंधान केंद्र का फर्नरी फर्नेटम भी इसी दिशा में उठाया गया अनूठा कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Natural Fern Park Built in Ranikhet For The First Time in India Photos
रानीखेत में बनी देश की पहली फर्नरी - फोटो : अमर उजाला

केरल स्थित फर्नरी कृत्रिम है, जबकि रानीखेत स्थित फर्नेटम प्राकृतिक होगी। वन अनुसंधान के सलाहकार जोगेंद्र बिष्ट ने बताया कि फर्न दूसरी प्रजातियों के लिए जमीन तैयार करते हैं और यह कम उजाले में भी उत्पादित हो जाते हैं। विलुप्त होते फर्न को फिर से उत्पादित करने की तकनीक सराहनीय है। फर्न विशेषज्ञ डा. एन पुनेठा के प्रयास भी सराहनीय हैं।

Uttarakhand News: Natural Fern Park Built in Ranikhet For The First Time in India Photos
रानीखेत में बनी देश की पहली फर्नरी - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत के जंगलों में शीघ्र उच्च हिमालयी औषधि पौध क्षेत्र की स्थापना होगी। इसके लिए वन अनुसंधान केंद्र ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। औषधि प्रजाति की 32 प्रजातियों का यहां उत्पादन होगा। इनमें पाषाणवेद, शतुवा, जटामासी, किल्मोड़ा आदि प्रजातियां प्रमुख होंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Natural Fern Park Built in Ranikhet For The First Time in India Photos
रानीखेत में बनी देश की पहली फर्नरी - फोटो : अमर उजाला

फर्नरी की खासियत 
- खुली हवा में बनाई गई यह देश की सबसे बड़ी फर्नरी है। 
- 1800 मीटर की ऊंचाई पर प्राकृतिक परिवेश में स्थित है फर्नरी। 
- फर्नरी के अंदर से बरसाती नाला गुजरता है जिससे वहां नमी रहती है। 
- फर्नरी में मौजूद 30 प्रजातियां ऐसी भी हैं जिनका औषधीय महत्व है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed