Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
parade took place at the parade ground of the police line in Almora, with enthusiasm among the new police recruits
{"_id":"69c669adfa2e37a7100ef458","slug":"video-parade-took-place-at-the-parade-ground-of-the-police-line-in-almora-with-enthusiasm-among-the-new-police-recruits-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में हुई परेड, नए पुलिस रिक्रूट आरक्षियों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में हुई परेड, नए पुलिस रिक्रूट आरक्षियों में दिखा उत्साह
गायत्री जोशी
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:57 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को परेड हुई। पहली परेड में 86 नए पुलिस रिक्रूट आरक्षियों में उत्साह दिखाई दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिए प्रेरित किया। परेड के दौरान दौड़, तेज चाल से मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया। उन्होंने पुलिस विभाग में शामिल 86 नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दी। उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारियों के संबंध में जवानों का मार्गदर्शन करते हुए आदर्श पुलिस कर्मी बनने के लिए प्रेरित किया गया। परेड में जवानों को बलवा ड्रिल, विभिन्न शस्त्रों व उनमें प्रयोग में लाई जाने वाली काटेज, वेपन हैंडलिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पुलिस लाईन का निरीक्षण किया। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र को प्रगतिशील निर्माण कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग में शामिल नए पुलिस जवानों के बैरिक व भोजन व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधितों को दिशा निर्देश दिए। वहां सीओ बलवंत सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, लमगड़ा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट, एसएसआई रानीखेत बिशन लाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।