{"_id":"69c61b7388201c13a50bed47","slug":"video-bus-stand-can-be-reached-directly-from-isbt-metro-station-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन से सीधे पहुंच सकेंगे बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन से सीधे पहुंच सकेंगे बस अड्डा
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन पर लोगों के आवागमन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था कर रहा है। इससे लोग आईएसबीटी स्टेशन से सीधे बस अड्डे तक पहुंच सकेंगे। हाईवे और बस अड्डे की ओर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बन रहा है। इससे यात्रियों के लिए बस और मेट्रो पकड़ना आसान हो जाएगा।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि आईएसबीटी स्टेशन से बस अड्डा चंद कदमों की दूरी पर है। यहां तक एफओबी बन रहा है, जिससे यात्री स्टेशन से बस अड्डे पर आसानी से पहुंच सकेंगे। हाईवे को पार करने के लिए भी एफओबी बन रहा है। इससे बड़ी सुविधा हो जाएगी। मेट्रो स्टेशन अप्रैल तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद मई में ताज पूर्वी से आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो चलने लगेगी।
------------
डिपो में लगाए जा रहे सौर ऊर्जा प्लांट
उप महाप्रबंधक ने बताया कि माल रोड स्थित डिपो पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे हैं। इससे उत्पन्न ऊर्जा को ऑफिस और डिपो के अन्य कार्याें में उपयोग किया जाएगा। इससे बिजली की कम खपत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।