{"_id":"69c618724717da9db70b7c6e","slug":"video-lkhanauu-ka-canahata-ma-pataral-dajal-khatama-hana-ka-afavaha-sa-afaratafara-papa-para-lga-lb-katara-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के चिनहट में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से अफरातफरी, पंपों पर लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के चिनहट में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से अफरातफरी, पंपों पर लगी लंबी कतारें
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह ने शुक्रवार सुबह सनसनी मचा दी। चिनहट तिराहा स्थित सुधा पेट्रोल पंप और कठौता, गोमतीनगर के भारत पेट्रोल पंप पर सुबह करीब 6 बजे से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में तेल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच गए, जिससे लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
स्थिति यह रही कि चिनहट तिराहा स्थित चंदन हॉस्पिटल के पास और कठौता चौराहे के आसपास कई मीटर तक वाहनों की लाइनें दिखाई दीं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे आसपास के इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ।
पेट्रोल भरवाने पहुंचे अरविंद यादव ने बताया कि वह सुबह 6 बजे ही पंप पर पहुंच गए थे, लेकिन करीब 9 बजे जाकर उनकी बारी आई। इस दौरान पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हालांकि, प्रशासन और सरकार की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें, लेकिन इसके बावजूद लोगों में घबराहट साफ नजर आई। अफवाहों के चलते अचानक बढ़ी भीड़ ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।