फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The audience was spellbound by the dance-drama performance.

Lucknow News: नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Mon, 26 Oct 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The audience was spellbound by the dance-drama performance.
लखनऊ। सेंट जोसेफ विद्यालय समूह के 40वें वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति-2026’ का रविवार को राजाजीपुरम शाखा में समापन हुआ। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका ‘यात्रा सारथी की’ प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। आठ खंडों में श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को बच्चों ने जीवंत अभिनय के जरिये मंच पर उतारा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता अग्रवाल, प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल, नम्रता अग्रवाल और संयुक्त निदेशक सृजन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक शिक्षा से जोड़ना विद्यालय की परंपरा है। अनिल अग्रवाल ने कहा कि आध्यात्मिकता बच्चों में सद्गुणों का विकास करती है। कार्यक्रम में विद्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed