{"_id":"69c61b6fc2fa82c32709444d","slug":"video-urine-leaks-while-coughing-or-sneezing-laser-treatment-will-solve-the-problem-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खांसते-छींकते वक्त यूरिन लीक, लेजर विधि से दूर होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खांसते-छींकते वक्त यूरिन लीक, लेजर विधि से दूर होगी परेशानी
आगरा। खांसते-छींकते वक्त यूरिन लीक हो रहा है तो झिझके बिना डॉक्टर को दिखाएं। लेजर विधि से ये परेशानी ठीक हो रही है। रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की ओर से चर्च रोड स्थित कुसुम गुप्ता नर्सिंग होम में आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने ये जानकारी दी।
क्लब अध्यक्ष डॉ. परिणीता बंसल ने बताया कि श्रोणि के निचले हिस्से में मांसपेशियों की एक परत होती है। ये मूत्राशय, गर्भाशय और आंतों को सहारा देती है। गर्भावस्था, प्रसव, उम्र या मोटापे से ये मांसपेशियां कमजोर होने से ये यूरिन लीक की परेशानी बनती है। विशेषज्ञ डॉ. अंबर गुप्ता ने बताया कि डायोड लेजर विधि से इसका उपचार किया जा रहा है। डॉ. सुषमा गुप्ता ने महिलाओं को ये दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेने की सीख दी। डायटीशियन सुमिता गुप्ता ने पौष्टिक आहार लेने की सीख दी। कार्यक्रम में सचिव आशु मित्तल, डॉ. शर्मिला पंजवानी, मंजूषा चंद्रा, मीनाक्षी मोहन, गरिमा मंगल, डॉ. नीलम मल्होत्रा, अनुपमा बोरा, ज्योति बंसल, रुनु सरकार, शालिनी अग्रवाल और अनुराधा मित्तल आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।