सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: शहीद बृजेश की अंत्येष्टि में हर आंख हुई नम, जिगर के टुकड़े की पार्थिव देह देख बेहोश हुई मां, तस्वीरें...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Jul 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Martyr Brijesh Rautela Funeral Today Emotional Photos
शहीद बृजेश की अंत्येष्टि - फोटो : अमर उजाला

जवान बेटे की पार्थिव देह घर के आंगन में पहुंची तो हर आंख नम थी और हर शख्स शहीद की एक झलक पाने को बेकरार था। बेटे बृजेश की मौत की खबर से सुधबुध खो बैठी मां सच मानने के लिए तैयार नहीं थी। पर नियति तो अपना खेल खेल चुकी थी। 



जिगर के टुकड़े की पार्थिव देह देखकर मां पुष्पा देवी, बहन कल्पना का रो रोकर बुरा हाल था। वह बेटे से लिपटती और फिर बेहोश हो जाती। यह मंजर देखकर वहां मौजूद सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों की आंखें भी नम हो गईं। हर कोई इस हृदयविदारक घटना से दुखी था। पिता दलवीर और बड़ा भाई अमित भी गमगीन थे। छोटे भाई की देह देख अमित की आंखें भी नम हो गईं। सैन्य अधिकारियों ने उन्हें भी ढांढस बंधाया। 

उत्तराखंड में रानीखेत के बेटे ने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। पर मां तो मां है, आखिर वह कैसे मान ले कि जिस बेटे को उसने नौ माह पेट में पाला, फिर अपनी गोद में खिलाया और पाल पोसकर बड़ा किया अब वह नहीं रहा। मां बस रो रोकर यही करती रही, छुट्टी पर जब भी घर आता था तो गोद में उठा लेता था। लेकिन आज वही लाल घर के आंगन में बेजान पड़ा था। मां-पिता सहित अन्य परिजनों का करुण रुदन से हर शख्स भावुक था। 

Trending Videos
Uttarakhand News: Martyr Brijesh Rautela Funeral Today Emotional Photos
शहीद बृजेश की अंत्येष्टि - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिरने से शहीद हुए 7 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान बृजेश रौतेला (22) का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह दिल्ली से सेना की एंबुलेंस से गनियाद्योली पहुंचा। यहां से कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के अधिकारी उनकी पार्थिव देह को लेकर ताड़ीखेत स्थित उनके आवास पहुंचे। सुबह से ही सैकड़ों लोग बृजेश के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए थे। पार्थिव देह के पहुंचते ही परिजनों और वहां मौजूद लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Martyr Brijesh Rautela Funeral Today Emotional Photos
शहीद बृजेश की अंत्येष्टि - फोटो : अमर उजाला

मां पुष्पा देवी, पिता दलवीर, भाई अमित और बहन कल्पना के आंसू थाम थम नहीं रहे थे। इसके बाद पार्थिव देह को पैतृक गांव सरना ले जाया गया, जहां खेराड़ेश्वर महादेव मंदिर स्थित श्मशान घाट पर सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें पुष्प चक्र अर्पित किए। सूबेदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार आनंद सिंह, नायम सूबेदार आनंद सिंह के नेतृत्व में सैन्य जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। 

Uttarakhand News: Martyr Brijesh Rautela Funeral Today Emotional Photos
शहीद बृजेश की अंत्येष्टि - फोटो : अमर उजाला

शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा- बृजेश तेरा नाम रहेगा आदि नारों से ताड़ीखेत गूंज उठा। लोगों का कहना है कि यूं तो जो इंसान पैदा हुआ है उसका मरना तय है लेकिन देश सेवा के दौरान मिली शहादत इंसान को अमर कर जाती है। बता दें कि बृजेश 2019 में केआरसी में भर्ती हुआ थे। ट्रेनिंग के बाद वह जम्मू के कुपवाड़ा और असम के हासिमआरा में उनकी पोस्टिंग हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Martyr Brijesh Rautela Funeral Today Emotional Photos
शहीद बृजेश की अंत्येष्टि - फोटो : अमर उजाला

तीन महीने के लिए वह सिक्किम स्थित नाथुलापोस्ट पर तैनात थे। चौकी पर गोला-बारूद पहुंचाकर लौटते वक्त वाहन दुर्घटना में वह शहीद हो गए। उनके पिता दलवीर सिंह भी भारतीय सेना में रह चुके हैं। उन्हें सेना मेडल से भी सम्मानित किया गया है।  

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed