{"_id":"62e120d572e2e555092c350a","slug":"uttarakhand-news-pedicularis-flower-bloom-in-valley-of-flowers-see-amazing-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valley of Flowers: 'फूलों के संसार' के बीच खिला यह फूल है बेहद खास, दूर-दूर तक बिखेर रहा खुशबू, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valley of Flowers: 'फूलों के संसार' के बीच खिला यह फूल है बेहद खास, दूर-दूर तक बिखेर रहा खुशबू, तस्वीरें
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में इन दिनों विभिन्न प्रजाति के फूल अपनी रंगत बिखेर रहे हैं। इन दिनों घाटी में पेडीकुलेरिस (हल्दीय फूल) अधिक मात्रा में खिला हुआ है। गत वर्षों तक बेहद कम मात्रा में खिलने वाला यह फूल इस बार घाटी के गेट से लेकर पुष्पावती नदी के किनारे तक अपनी खुशबू बिखेर रहा है।
यह फूल औषधीय गुणों से भी भरपूर है। फूलों की घाटी में 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। इन दिनों देशी-विदेशी पर्यटक घाटी के सैर-सपाटे पर पहुंच रहे हैं। इस बार घाटी में पर्यटकों को सबसे ज्यादा कोई आकर्षित कर रहा है तो वह है पेडीकुलेरिस (हल्दीय फूल)।
यह फूल घाटी में दूर-दूर तक फैला है। स्थानीय गाइड चंद्रशेखर चौहान ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार यह फूल अधिक संख्या में खिला है। पर्यटक इस फूल को देख अभिभूत हो रहे हैं। यह फूल घाटी के गेट से ही खिला हुआ है।
2 of 5
फूलों की घाटी में खिला हल्दीय फूल
- फोटो : अमर उजाला
वनस्पति शास्त्री डा. विनय नौटियाल का कहना है कि यह एक औषधीय पौधा है। इसका उपयोग बुखार और इनफेक्शन रोकने में लाभदायक है। उन्होंने बताया कि फूलों की घाटी में इस वर्ष इस पौधे के सबसे अधिक खिलने की वजह यह है कि पिछले दो सालों से घाटी में सीमित संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हुई।
3 of 5
फूलों की घाटी में खिला हल्दीय फूल
- फोटो : अमर उजाला
यह छोटा पौधा होता है और अधिक मात्रा में आवाजाही होने पर यह पैरों से कुचल जाता है जिस कारण यह पनप नहीं पाता है। इसी वजह से इस बार घाटी में यह अधिक मात्रा में खिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फूलों की घाटी में खिला हल्दीय फूल
- फोटो : अमर उजाला
फूलों की घाटी के दीदार के लिए लगातार पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 386 पर्यटकों ने घाटी में प्रवेश किया। घाटी में इन दिनों पल-पल मौसम बदल रहा है। बारिश से घाटी में उच्च हिमालयी क्षेत्रों की तलहटी में दूर-दूर तक बुग्याल फैले हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फूलों की घाटी
- फोटो : अमर उजाला
फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि फूलों की घाटी में अभी तक 5000 से अधिक पर्यटक सैर-सपाटे पर पहुंचे हैं। घाटी को जाने वाले रास्ते का भी सुधारीकरण कार्य हो गया है। पर्यटक दिनभर घाटी में घूमने के बाद रात्रि विश्राम के लिए मुख्य यात्रा पड़ाव घांघरिया पहुंच रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।