फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: चमोली के 50 से अधिक गांव बर्फ से ढके...औली में भी बिछी सफेद चादर, स्कूल रहेंगे बंद, तस्वीरें

Fri, 28 Feb 2025 09:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Feb 2025 09:39 PM IST
सार

Uttarakhand Snowfall: बारिश और बर्फबारी के चलते एक मार्च शनिवार को चमोली जनपद में कक्षा एक से आठवीं तक के सरकारी व अर्द्ध सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall More than 50 villages and Auli in Chamoli covered with heavy snow school closed
चमोली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चमाेली जिले में लगातार दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी होती रही। बदरीनाथ धाम में करीब दो फीट और हेमकुंड साहिब में तीन फीट तक ताजी बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, गोरसों, औली, तपोवन के साथ ही नीती और माणा घाटी में भी जमकर बर्फबारी हो रही है।



जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 50 से अधिक गांव जहां बर्फ से ढक गए हैं। वहीं बर्फबारी से हाईवे कई जगह बंद हो गया है। वहीं, बारिश और बर्फबारी के चलते एक मार्च शनिवार को चमोली जनपद में कक्षा एक से आठवीं तक के सरकारी व अर्द्ध सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे। 

बुधवार को देर रात से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शुक्रवार को भी जारी रहा। निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी, सुतोल, कनोल, पेरी, घूनी, रामणी, तपोवन सहित 50 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। गांवों के पैदल रास्ते और खेतों में भी बर्फ जम जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

Chamoli Avalanche: हिमस्खलन में फंसे मजदूर, बर्फबारी के कारण रेस्क्यू रोका, हेल्पलाइन नंबर जारी

Uttarakhand Snowfall More than 50 villages and Auli in Chamoli covered with heavy snow school closed
चमोली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बारिश के चलते लोग दिनभर घरों में ही दुबके रहे। वहीं नीती घाटी के मलारी में रह रहे ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। यहां दो फीट से अधिक ताजी बर्फ जम गई है। वाहन भी बर्फ से ढक गए हैं। वहीं बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया है।

Uttarakhand Snowfall More than 50 villages and Auli in Chamoli covered with heavy snow school closed
चमोली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मलारी हाईवे भी भापकुंड से आगे और चमोली-ऊखीमठ हाईवे कांचुलाखर्क से आगे बंद हो गया है। औली जा रहे वाहन बर्फ में फिसल रहे हैं। हाईवे खोलने के लिए जेसीबी लगा दी गई है। बदरीनाथ में अब पांच फीट से अधिक, हेमकुंड में सात फीट, माणा गांव में करीब सात फीट तक बर्फ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall More than 50 villages and Auli in Chamoli covered with heavy snow school closed
चमोली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चमाेली जिले में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को सड़कों पर यातायात सुचारु करने और क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों का सुधारीकरण कर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Snowfall More than 50 villages and Auli in Chamoli covered with heavy snow school closed
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी के बीच औली में पर्यटकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि दो दिन से मौसम खराब होने के चलते पर्यटक ज्यादा संख्या में नहीं पहुंचे हैं। बर्फबारी से ज्योतिर्मठ-औली मार्ग पर भी फिसल की स्थिति बनी है जिससे पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed