फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Top 5 News Today: महिलाओं ने रोका मंत्री का काफिला, सीएम के बड़े एलान, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Fri, 21 Jul 2023 02:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Jul 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today Women stopped minister convoy CM big announcement anger over Manipur incident
उत्तरकाशी जोशियाड़ा में महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड की आज की पांच बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कुछ बड़े एलान किए है। वहीं दूसरी तरफ उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा क्षेत्र में महिलाओं को गुस्सा सड़कों पर उतरा। दिनभर की बड़ी खबरों के अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे अमर उजाला के साथ। 



1- हरिद्वार: सीएम धामी ने किए एलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। लक्सर और खानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को उन्होंने आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी घोषणा की। उन्होंने इस संबंध राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी अनुरोध करने की बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने इससे पहले डामकोठी में उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान और राहत बचाव को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान भी बनाया जाएगा।

Uttarakhand Top 5 News Today Women stopped minister convoy CM big announcement anger over Manipur incident
मृतका - फोटो : amar ujala

2- बागेश्वर: बेरहमी से चाकू से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट,
गरुड़  थाना बैजनाथ के गगरीगोल कस्बा निवासी एक अधेड़ ने अपनी पत्नी को रात में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार रात की है। सूचना मिलते ही एक घंटे बाद सीईओ बागेश्वर मौके पर पहुंचे। जबकि थाना बैजनाथ पुलिस सीईओ के आने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

Uttarakhand Top 5 News Today Women stopped minister convoy CM big announcement anger over Manipur incident
महिलाओं को प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

3- उत्तरकाशी: महिलाओं ने रोका मंत्री का काफिला
उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा की महिलाओं ने रोका मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का काफ़िला रोका। महिलाओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के खिलाफ की नारेबाजी। जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूटा। महिलाओं का कहना है कि जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन विधायक या स्थानीय प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today Women stopped minister convoy CM big announcement anger over Manipur incident
मणिपुर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

4-हरिदार: मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
मणिपुर की घटना के विरोध में महानगर कांग्रेस ने देवपुरा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरा कार्यकर्ताओं ने घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें...Chamoli Accident:  ऑपरेटर की मौत के बाद भी एसटीपी में हुआ था धमाका, ग्रामीणों ने बताई उस रात की दर्दनाक कहानी

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today Women stopped minister convoy CM big announcement anger over Manipur incident
मुख्य सचिव एसएस संधू - फोटो : अमर उजाला

देहरादून: मुख्य सचिव का कार्यकाल बढ़ा
उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। एसएस संधू को 6 माह का सेवा विस्तार मिला है। वह इसी महीने रिटायर होने वाले थे। मुख्य सचिव एसएस संधू को बदरीनाथ, केदारनाथ पुनर्निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। मुख्य सचिव एसएस संधू को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विश्वास पात्र माना जाता है।  प्रधानमंत्री कार्यालय उनके सेवा विस्तार के पक्ष में था। डॉ संधु प्रधानमंत्री की गुड बुक में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed