कोरोना संक्रमण के केस कम होते देख और फूलों की घाटी का जायजा लेने के बाद एक जुलाई से फूलों की घाटी को खोलने का निर्णय लिया गया है। वहीं आज गुरुवार को पहले दिन एक भी पर्यटक घाटी में नहीं पहुंचा। घाटी में आने वाले पर्यटकों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी। बीते साल कोविड के चलते घाटी को एक अगस्त को खोला गया था, लेकिन इस साल घाटी को एक महीने पहले ही खोला जा रहा है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक नंदा बल्लभ शर्मा ने बताया कि बीते दिनों वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने तीन दिनों तक घाटी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। घाटी में जाने वाले पैदल रास्ते और पुलिया की मरम्मत की जा चुकी है। साथ ही पौलीगोनम घास को उखाड़ने का काम भी इन दिनों चल रहा है। घाटी का जायजा लेने के लिए नंदादेवी बायोस्फेयर के प्रभावी निदेशक व वन संरक्षक अमित कंवर और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक नंदा बल्लभ शर्मा टीम के साथ गए थे और मंगलवार को लौटे। इसके बाद घाटी को खोलने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि घाटी को सैलानियों के लिए खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है। घांघरिया चौकी से वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती हरी झंडी दिखाकर घाटी में सैलानियों के जाने की शुरुआत करेंगे।
उत्तराखंड अनलॉक : पर्यटकों के लिए आज से खुली फूलों की घाटी, कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 01 Jul 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन