{"_id":"616fec302b799b60c3373936","slug":"uttarakhand-weather-and-flood-update-chief-minister-pushkar-singh-dhami-went-disaster-affected-areas-on-a-tractor-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Rains: ट्रैक्टर पर सवार होकर आपदा ग्रस्त इलाकों का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, तस्वीरों में देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Rains: ट्रैक्टर पर सवार होकर आपदा ग्रस्त इलाकों का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, तस्वीरों में देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 20 Oct 2021 04:03 PM IST
सार
सोमवार और मंगलवार को आई आपदा ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में खासा नुकसान पहुंचाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नानक सागर से प्रतापपुर, नौसर बढ़िया, भोजपुरी और प्रतापपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन
1 of 5
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तराखंड में दो दिन तबाही मचाने के बाद बुधवार को कुछ राहत मिली। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधमसिंह नगर में जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया। वह ट्रैक्टर पर सवार होकर इन क्षेत्रों में पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नानक सागर से प्रतापपुर, नौसर बढ़िया, भोजपुरी और प्रतापपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया।
सोमवार और मंगलवार को आई आपदा ने उत्तराखंड को खासा नुकसान पहुंचाया है। आपदा में 50 लोगों की मौत हुई है और अभी भी कई लोग लापता हैं। वायुसेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत बचाव अभियान में लगीं हुईं हैं।
Trending Videos
2 of 5
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भवाली के रामगढ़ क्षेत्र में गए और यहां भी आपदा के बाद के हालातों व राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
- फोटो : अमर उजाला
मल्ला रामगढ़ के बोहराकोट में सोमवार की रात मलबे दबने से दो लोगों की मौत हो गई थी। रामगढ़ चौकी इंचार्ज मनोज आर्य ने बताया कि मकान में दबने से शंभुदत्त डालकोटी (70) और बंसत डालकोटी (59) साल की मौत हो गई। शंभूदत्त डालाकोटी उद्यान विभाग से सेवानिवृत्त थे और बंसत डालाकोटी में उद्यान विभाग में तैनात है।
4 of 5
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार शाम रुद्रपुर क्षेत्र में जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लिया था। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। कहा था कि प्रदेश में बड़ी आपदा आई है, जिसमें जनहानि के साथ ही पशु हानि भी हुई है। आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि आपदा में जिन लोगों के मकान टूटे हैं, पर्वतीय क्षेत्रों में उन्हें एक लाख नौ हजार और मैदानी क्षेत्रों में 95 हजार की मदद दी जाएगी। जिन लोगों के घरों में पानी घुसकर सामान बहा है, उन्हें पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। आपदा में कृषि को भी काफी नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने आपदा से हुए नुकसान की चिंता की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।