{"_id":"697cc805addf150a0d06bbbb","slug":"uttarakhand-weather-auli-become-more-beautiful-after-snowfall-shines-like-silver-artificial-lake-has-also-froz-2026-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auli Snowfall: चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, चांदी सा चमक रहा औली, ठंड में कृत्रिम झील भी जमी, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auli Snowfall: चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, चांदी सा चमक रहा औली, ठंड में कृत्रिम झील भी जमी, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:11 PM IST
सार
Uttarakhand Weather News: बीते दिनों औली में जमकर बर्फबारी हुई। वहीं, अब बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।
बर्फबारी के बाद औली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, खासकर सूरज ढलने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। ठंड के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि औली में बनायी गई कृत्रिम झील जम गई है। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है।
बर्फबारी के बाद औली के नजारे पूरी तरह से बदल गए हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां पर पर्यटकों की आमद लगातार बनी हुई है। पर्यटक औली में स्कीइंग का भी आनंद ले रहे हैं। वहीं औली में बनी कृत्रिम झील के ऊपर बर्फ की मोटी परत जम गई है। झील के चारों तरफ भी बर्फ जमी हुई है।
बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज से औली में पर्यटन कारोबार ने भी अब गति पकड़ ली है। पहले तक जिन होटलों में बुकिंग कैंसिल हो रही थी अब दोबारा बुकिंग आनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
औली में पर्यटक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले तक बर्फविहीन औली देखकर पर्यटक से लेकर स्थानीय कारोबारी निराश थे लेकिन जैसे ही मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी हुई तो औली में रौनक लौट आई। अब यहां आने वाले पर्यटक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं और शानदार यादें लेकर लौट रहे हैं। पुणे से औली पहुंचीं पूनम चौधरी ने कहा कि वह पहली बार यहां दोस्तों के साथ अपना जन्म दिन मनाने के लिए आई हैं।
4 of 5
औली में पर्यटक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां आकर स्कीइंग में भी हाथ आजमाया और खूबसूरती देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं झारखंड से आए गौरव का कहना है कि तीन माह से औली आने की योजना बना रहे थे लेकिन बर्फबारी नहीं होने से कार्यक्रम स्थगित करते आ रहे थे। अब यहां बर्फबारी हुई है तो परिवार के साथ यहां आया हूं।
विज्ञापन
5 of 5
औली में पर्यटक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिन से औली में बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। यहां से जाने का मन ही नहीं कर रहा है। इन दिनों औली में चारों तरफ पर्यटक ही पर्यटक नजर आ रहे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के प्रबंधक प्रदीप शाह का कहना है कि बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले बर्फ नहीं होने से जो बुकिंग रद्द की जा रही थी अब दोबारा बुकिंग आने लग गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।