{"_id":"669b562773a17cd535062df1","slug":"uttarakhand-weather-due-to-torrential-rains-temple-wall-collapsed-in-mussoorie-many-roads-closed-in-garhwal-2024-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आफत बनकर बरसी बारिश: मसूरी में मंदिर का पुश्ता ढहा, मॉल रोड पर लगा मलबे का ढेर, गढ़वाल में कई सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत बनकर बरसी बारिश: मसूरी में मंदिर का पुश्ता ढहा, मॉल रोड पर लगा मलबे का ढेर, गढ़वाल में कई सड़कें बंद
बारिश आफत बनकर बरस रही है। मूसलाधार बारिश से मसूरी में मंदिर का पुश्ता ढह गया, जिससे मॉल रोड पर मलबे का ढेर लग गया। वहीं गढ़वाल में भी कई सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप हो गई है।
मसूरी में हुई मूसलाधार बारिश से भारी भूस्खलन होने के कारण कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर, सात रिक्शे, दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मॉल रोड की दीवार पर बना भगवान बद्रीनाथ का भित्तिचित्र भी टूटकर गिर गया।
मलबे की चपेट में पुलिस कर्मियों के निजी वाहन मोटर साइकिल भी आ गए। कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि मंदिर का पुश्ता गिरने से मंदिर भी गिर गया। बताया कि जेसीबी से मलबे को मालरोड़ से साइड में किया गया और यातायात के लिए सड़क खोल दी।
2 of 5
गढ़वाल में नदियां उफान पर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश से देवाल में दो सड़कें बंद हो गईं। देवाल-लोहजंग पिलखड़ा में और देवाल-खेता सुयालकोट में मलबा आने से सड़क बंद है।
3 of 5
मॉल रोड पर लगा मलबे का ढेर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर में सुबह पांच बजे से हुई झमाझम बारिश ने बढ़ती उमस से राहत दी। वहीं अलकनंदा नदी का स्तर चेतावनी स्तर से एक मीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश आफत बनकर बरसी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली जिले में सूना और थराली के ग्रामीणों द्वारा प्रणमति नदी पर बनाई गई अस्थाई पुलिया फिर बह गई। बेली ब्रिज के लिए बनाया गया एक तरफ का एंबेडमेन्ट भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूना, थराली देवल ग्वाड़ सहित पांच गांव के ग्रामीणों की आवाजाही फिर ठप हो गई। इस वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पाए वहीं व्यापारी अपने प्रतिष्ठान नहीं जा पाए।
आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।