{"_id":"682b2b0a28c215241f02c1cc","slug":"uttarakhand-weather-gadera-overflowed-due-to-heavy-rainfall-in-chamoli-many-vehicles-buried-under-debris-2025-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rainfall: चमोली में कुछ देर की बारिश से मची तबाही, मंगरीगाड गदेरा उफनाया, कई वाहन मलबे में दबे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rainfall: चमोली में कुछ देर की बारिश से मची तबाही, मंगरीगाड गदेरा उफनाया, कई वाहन मलबे में दबे, तस्वीरें
चमोली में दोपहर बाद मौसम बदला और अतिवृष्टि से नगर क्षेत्र के समीप बह रहा मंगरीगाड गदेरा उफान पर आ गया। गदेरे के आसपास खड़े चार छोटे वाहन मलबे में दब गए, जबकि एक दुकान के बाहर मलबा जमा हो गया है। करीब पंद्रह मिनट तक हुई भारी बारिश से पीपलकोटी क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए थे।
गदेरे का मलबा बदरीनाथ हाईवे के पुल तक पहुंच गया था। जिससे करीब पंद्रह मिनट तक वाहनों की आवाजाही भी थमी रही। मलबे से अजय नगर और पीपलकोटी बाजार क्षेत्र की पेयजल लाइनें भी मलबे में दब गई हैं।
चमोली में बारिश से गदेरा उफनाया
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे पीपलकोटी क्षेत्र में बारिश शुरु हुई। देखते ही देखते बारिश तेज हो गई। अतिवृष्टि से पीपलकोटी बाजार के समीप बरसाती गदेरा मंगरीगाड उफान पर आ गया। गदेरे में पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया, जो बदरीनाथ हाईवे तक पहुंच गया। इससे करीब पंद्रह मिनट तक यहां यात्रा वाहनों की आवाजाही भी थमी रही।
3 of 5
चमोली में बारिश से गदेरा उफनाया
- फोटो : अमर उजाला
बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह का कहना है कि यदि बारिश थोड़ी और रहती तो बदरीनाथ हाईवे भी मलबे से भर जाता। मलबे में पेयजल लाइनें दबने से अजय नगर की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। नगर पंचायत के एक वाहन के साथ ही चार स्थानीय वाहन मलबे में दब गए हैं। गदेरे के पास राकेश खनेड़ा की दुकान के बाहर भी मलबा जमा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चमोली में बारिश से गदेरा उफनाया
- फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे सुचारु हो गया है। लोगों को गदेरे के इर्दगिर्द निवास न करने के लिए कहा गया है। पेयजल लाइनों को ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
चमोली में बारिश से गदेरा उफनाया
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अतिवृष्टि से मंगरीगाड गदेरे में 13 अगस्त 2023 को भी बाढ़ आ गई थी। इसमें नगर पंचायत के भवनों को भारी नुकसान पहुंचा था। जिसके चलते नगर पंचायत को कार्यालय शिफ्ट करना पड़ा था। यहां तब से गदेरे में भारी मलबा अभी भी जमा है। पिछले साल गदेरा शांत रहने के चलते लोग यहां अपने वाहनों को पार्किंग में लगाने लग गए थे। सोमवार को गदेरे के उफान पर आने से वाहन भी मलबे में दब गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।