सब्सक्राइब करें

Snowfall: हेमकुंड साहिब और ऊंची चोटियों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, देखें तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Oct 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather: Snowfall in kedarnath and hemkund sahib beautiful photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम बदलने और बारिश होने के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। ऊंचाई वाले स्थानों में मौसम खराब होने के बाद लगातार बर्फबारी हो रही है। हेमकुंड साहिब में भी मौसम खराब होने से शनिवार को बर्फबारी हुई है जिसके बाद रविवार को मौसम खुला तो हेमकुंड साहिब का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया। 



Kedarnath: भारी बर्फबारी के बाद चोराबाड़ी से ऊपर टूटा ग्लेशियर, नौ दिन में तीसरी बार हुआ हिमस्खलन

15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब में दो इंच तक बर्फ जमी हुई है। यहां आए यात्री और पर्यटक इस खूबसूरत नजारा को देख अभिभूत हो रहे हैं। ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है। रात के समय यहां का तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। सिख श्रद्धालु कड़ाके की ठंड में ही पवित्र सरोवर में डुबकी लगा रहे हैं।

Trending Videos
Uttarakhand weather: Snowfall in kedarnath and hemkund sahib beautiful photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

यहां ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। यात्रा भी निरंतर जारी है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि 22 मई को हेमकुंड के कपाट खुले थे। हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को बंद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather: Snowfall in kedarnath and hemkund sahib beautiful photos
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

अभी तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख 17 हजार से ऊपर पहुंच गई है। अगले नौ दिन यात्रियों की संख्या में तेजी आ सकती है। वहीं, शनिवार देर शाम को केदारनाथ क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई। लगभग पांच घंटे तक हुई बारिश के साथ ही रविवार तड़के दुग्ध गंगा, वासुकीताल, चोराबाड़ी क्षेत्र की पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई।

Uttarakhand weather: Snowfall in kedarnath and hemkund sahib beautiful photos
केदारनाथ की चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम के चलते केदारनाथ में सुबह और शाम को ठंड़ बढ़ गई है। रविवार को यहां सुबह से मौसम साफ रहा और पूरे दिनभर धूप खिली रही। लेकिन शीत हवाओं का प्रकोप बना रहा।

विज्ञापन
Uttarakhand weather: Snowfall in kedarnath and hemkund sahib beautiful photos
केदारनाथ में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, भारी बर्फबारी के बाद चोराबाड़ी क्षेत्र में रविवार सुबह करीब छह बजे फिर से हिमस्खलन हुआ जिससे काफी देर तक बर्फ का गुबार फैला रहा। क्षेत्र में बीते नौ दिनों में यह तीसरा मौका है जब ग्लेशियर टूटा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed