सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: बदरीनाथ में हिमपात से बढ़ी ठंड, चीन सीमा पर नीती घाटी में जमने लगे झरने और गदेरे, तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Nov 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Today: Snowfall in Badrinath and Waterfalls freeze in Niti valley photos
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला नजर आया। पहाड़ से मैदान तक आज बादल छाए रहे। वहीं, देर शाम बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड और बढ़ गई है। चमोली जनपद में सुबह से ही मौसम खराब था, दोपहर बाद अचानक धाम में और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। 



देहरादून: दो दिन श्रद्धालुओं के लिए नहीं चलेगा सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे, सुरक्षा की दृष्टि से रखा जाएगा बंद

हालांकि बदरीनाथ में बर्फ जमी नहीं, लेकिन ऊंची चोटियों में ताजी बर्फ जम गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, भारत-चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Trending Videos
Uttarakhand weather Today: Snowfall in Badrinath and Waterfalls freeze in Niti valley photos
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

रात को यहां पर पारा माइनस तक पहुंच रहा है जिससे यहां बहने वाले गदेरे और झरने जमने लग गए हैं। नीती घाटी में कड़ाके की ठंड से वहां शीतलहर भी चल रही है। सर्दियों में पूरी घाटी बर्फ से लकदक हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather Today: Snowfall in Badrinath and Waterfalls freeze in Niti valley photos
बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

ठंड बढ़ने के साथ ही यहां रहने वाले ग्रामीण शीतकालीन प्रवास की ओर लौट जाते हैं। घाटी में सेना और आईटीबीपी के जवान ही तैनात रहते हैं। यहां ठंड के कारण बहने वाले झरने और गदेरे जम जाते हैं जिससे परेशानी उठानी पड़ती है। 

Uttarakhand weather Today: Snowfall in Badrinath and Waterfalls freeze in Niti valley photos
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के पर्वतीय के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम के मिजाज बदलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Today: Snowfall in Badrinath and Waterfalls freeze in Niti valley photos
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

यदि पर्वतीय इलाकों में बारिश संग बर्फबारी होती है, तो इसका असर ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड के रूप में देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक, राजधानी दून में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed