सब्सक्राइब करें

Snowfall: बर्फ की सफेद चादर से ढके उत्तराखंड के यह हिल स्टेशन, पहुंचने लगे पर्यटक, तस्वीरें बेहद खूबसूरत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Dec 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update today news: uttarakhand hill stations covered with snow, see photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। मंगलवार रातभर राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। जिसके बाद पर्यटक इन हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं। 



उत्तराखंड: औली और बदरीनाथ में सुबह-सुबह हिमपात, बर्फ की सफेद चादर से ढकीं चारधाम की वादियां, तस्वीरें

मुक्तेश्वर में भी बुधवार को बर्फबारी हुई। मुक्तेश्वर में मंगलवार की देर रात साल की पहली बर्फबारी को देख सैलानियों के चेहरे खिल गए। यहां बुधवार को भी बर्फबारी जारी रही। पिथौरागढ़ शहर के चंडाक में भी मौसम का पहला हिमपात हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में चटख धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। 

Uttarakhand Weather: ऊंची वादियों में मंगलवार रातभर हुई बर्फबारी, फिलहाल अधिकतर इलाकों में मौसम साफ

चमोली जनपद में सुबह से मौसम खुला रहा। चमोली जिले में मंगलवार को दोपहर बाद से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो बुधवार को तड़के तक रही। चमोली में रूपकुंड, वेदनी, आली, बगुवावासा, बगजी बुग्याल, आयजन टॉप व ब्रह्मताल दो से तीन फीट तक बर्फ से ढक गए हैं। लोहाजंग, घेस, हिमनी, वाण, कुलिग, वांक सहित क्षेत्र के 20 गांव बर्फवारी व शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं बर्फबारी देखने को पर्यटक ब्रह्मताल पहुंच रहे हैं।

Trending Videos
uttarakhand weather update today news: uttarakhand hill stations covered with snow, see photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम के साथ ही औली, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, चोपता, कांचुलाखर्क और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, निचले क्षेत्र की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई, लेकिन बुधवार को धूप खिलने से बर्फ पिघल गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand weather update today news: uttarakhand hill stations covered with snow, see photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
औली और गोरसों बुग्याल में भी जमकर बर्फबारी हुई है। यहां पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। बदरीनाथ धाम परिसर में कम ही बर्फबारी हुई, लेकिन चारों ओर अभी भी करीब एक फीट तक ताजी बर्फ जमी हुई है।
 
uttarakhand weather update today news: uttarakhand hill stations covered with snow, see photos
मुनस्यारी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल स्थित किलबरी रोड में मंगलवार की देर रात हल्का हिमपात हुआ। वहीं यहां ऊंची चोटियों पर मामूली बर्फबारी भी हुई है। 
 
विज्ञापन
uttarakhand weather update today news: uttarakhand hill stations covered with snow, see photos
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों शिखर भनार, शामा, पन्याली, लीती, रातिर गोगिना और मल्ला दानपुर में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। 
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed