{"_id":"63724fe974e0c82042122e12","slug":"uttarakhand-weather-winter-2022-heavy-snowfall-in-char-dham-see-amazing-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चारों धामों में जमकर हुई बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान, जन्नत से कम नहीं ये नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चारों धामों में जमकर हुई बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान, जन्नत से कम नहीं ये नजारे
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 14 Nov 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार को मौसम बिगड़ा और चारों धामों, बदरी-केदार और गंगोत्री यमुनोत्री में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। केदारनाथ में जहां दिनभर रुक रुककर बर्फबारी हुई वहीं बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। केदारनाथ से एक किमी ऊपर भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र में आधा फीट बर्फ जमी।
चमोली जनपद में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक आ गई है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई।
धाम में तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के बीच ही बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। अधिकांश तीर्थयात्रियों ने पहली बार इतनी नजदीक से बर्फबारी होते देखी। आगरा की नेहा शर्मा ने कहा कि बर्फबारी में बहुत मजा आ रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर अभी सफर तकलीफदेह है लेकिन धाम में पहुंचते ही थकान और तकलीफ दूर हो गई है।
2 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
हमने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। निचले क्षेत्रों में भी मौसम बदलने से ठंड में इजाफा हो गया है। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग आदि क्षेत्र में दोपहर में बूंदाबांदी होने से लोग घरों में ही दुबके रहे।
3 of 6
उत्तरकाशी में हिमपात
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई। खरशाली व जानकी चट्टी में बर्फबारी हुई लेकिन यहां बर्फ जमी नहीं। वहीं यमुनोत्री धाम के सप्तऋषि कुंड, कालिंदी पर्वत, बंदरपूछ, गरुण गंगा टॉप में खूब बर्फ गिरी। गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों पर भी जमकर बर्फ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रुद्रप्रयाग में हिमपात
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग जिले में कई जगहों पर बादल छाए रहे वहीं केदारनाथ में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। केदारनाथ में सुबह हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ मौसम और अधिक खराब होता गया जिससे तेज बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम में तीर्थपुरोहितों के भवन निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन के जेई सौरभ सिंह ने बताया कि बर्फबारी से कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। वहीं पर्यटक स्थल चोपता में भी मौसम खराब रहा। वहीं केदारनाथ से एक किमी ऊपर भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र में आधा फीट बर्फ जमी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।