फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Mosque Dispute: 55 साल पुरानी मस्जिद को लेकर कैसे शुरू हुआ विवाद? जानें घटना के पांच बड़े अपडेट

Fri, 25 Oct 2024 07:46 PM IST
अलका त्यागी अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Oct 2024 07:46 PM IST
सार

Uttarkashi Mosque Dispute: उत्तरकाशी में करीब 55 साल पुरानी मस्जिद को हटाने को लेकर विवाद बना हुआ है। आइए जानते हैं आखिर ये विवाद शुरू कैसे हुआ...

विज्ञापन
Uttarkashi 55 year old mosque Mosque Dispute How start Know Big Updates
उत्तरकाशी में बवाल - फोटो : अमर उजाला

शहर में मस्जिद को लेकर विवाद की शुरूआत दो माह पूर्व उस समय हुई, जब एक समुदाय के धार्मिक संगठन ने करीब 2 नाली जमीन पर बनी मस्जिद को अवैध बताते हुए मोर्चा खोला।



गत माह 6 सितंबर को इस संगठन ने शहर में अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन किया, लेकिन उसमें भी मस्जिद के खिलाफ नारेबाजी हुई। उसी दिन मस्जिद के खिलाफ अक्तूबर माह में जनाक्रोश रैली का कार्यक्रम तय कर दिया गया था।

Uttarkashi Mosque Dispute:  तनाव के बाद धारा 163 लागू, अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया...अब बड़ा अपडेट आया सामने

Uttarkashi 55 year old mosque Mosque Dispute How start Know Big Updates
उत्तरकाशी में बवाल के बाद लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

वरुणावत पर्वत की तलहटी में बसे उत्तरकाशी शहर के बाड़ाहाट क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण वर्ष 1969 में हुआ था। इसके लिए करीब 4 नाली और 15 मुठ्ठी भूमि एक समुदाय के व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के सात लोगों को बेची थी, बाद में वर्ष 2005 में इस मस्जिद की जमीन का दाखिला खारिज किया गया। लेकिन गत सितंबर माह में इस मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक समुदाय के धार्मिक संगठन ने मस्जिद को अवैध बताते हुए जिला प्रशासन से इस संबंध में सूचनाधिकार में जानकारी मांगी।

Uttarkashi 55 year old mosque Mosque Dispute How start Know Big Updates
उत्तरकाशी में बवाल के बाद लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन से आरटीआई में मिली जानकारी में संगठन ने इसे अवैध बताना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में जिला प्रशासन ने अधूरी जानकारी देने की बात कहते हुए पूरी जानकारी देने की बात कही। इस बीच दूसरे समुदाय के लोगों ने भी मस्जिद के संबंध में जमीन से जुड़े दस्तावेज जिला प्रशासन को सौंपे। इसके बाद कुछ समय तक विवाद शांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi 55 year old mosque Mosque Dispute How start Know Big Updates
उत्तरकाशी में बवाल के बाद आज दूसरे दिन का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिर अक्तूबर में प्रस्तावित जनाक्रोश रैली का समय निकट आते हुए यह विवाद बढ़ने लगा, जिसके बाद गत 21 अक्तूबर को जिला प्रशासन ने दोबारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मस्जिद को सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने होने की भ्रामक जानकारी प्रसारित करने को लेकर स्थिति स्पष्ट की।

विज्ञापन
Uttarkashi 55 year old mosque Mosque Dispute How start Know Big Updates
उत्तरकाशी में जनाक्रोश रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रशासन का कहना था कि ये मस्जिद सरकारी भूमि नहीं, बल्कि निजी जमीन पर निर्मित है। जो कि उत्तरप्रदेश सरकार के मुस्लिम वक्फ विभाग के सरकारी गजट में भी अनुसूचित है, लेकिन विरोध कर रहे संगठन ने इसे मानने से इंकार कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed