{"_id":"671a2a94c59f7477020a170c","slug":"uttarkashi-news-uproar-over-mosque-two-communities-stone-pelting-police-lathi-charge-photos-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर विवाद, पथराव और लाठीचार्ज...तनाव के बाद पूरे जिले में धारा 163 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर विवाद, पथराव और लाठीचार्ज...तनाव के बाद पूरे जिले में धारा 163 लागू
उत्तरकाशी में गुरुवार को मस्जिद विवाद ने बृहस्पतिवार को बवाल का रूप ले लिया। एक समुदाय के धार्मिक संगठन ने मस्जिद के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली। पुलिस ने मस्जिद की ओर जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दिए, जिससे गुस्साए प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।
करीब ढाई घंटे तक गतिरोध की स्थिति बनी रही। इस बीच कहीं से पुलिस की ओर बोतल फेंकी गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर किया। पथराव और लाठीचार्ज में प्रदर्शनकारी व पुलिस कर्मी सहित 27 लोग घायल हुए हैं। शहर में देर शाम तक तनाव का माहौल बना हुुआ है।
वहीं, तनाव को देखते हुए जिले में देर शाम से अग्रिम आदेशों तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी गई है। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। निषेधाज्ञा के दौरान पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकजुट होने पर प्रतिबंध रहेगा। सभा और जुलूस प्रदर्शन के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग भी प्रतिबंधित रहेगा। धारा 163 के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
2 of 5
उत्तरकाशी में बवाल के बाद लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित हनुमान चौक जनाक्रोश रैली के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान देहरादून से स्वामी दर्शनलाल भारती, श्रीनगर से लखपत भंडारी, राकेश उत्तराखंडी व बड़कोट से पहुंचे केशवानंद गिरी सहित सूरज डबराल, जितेंद्र चौहान ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से दूसरे समुदाय के व्यापारियों की दुकानों से खरीदारी न करने, जात-पात को छोड़कर एकता का परिचय देने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि वह एकजुट नहीं हुए तो कल के दिन वह अल्पसंख्यक हो जाएंगे। दोपहर करीब एक बजे रैली हनुमान चौक से मुख्य बाजार, काली कमली होते हुए आगे बढ़ी। रैली के आगे पुलिस बल के जवान चल रहे थे।
3 of 5
उत्तरकाशी में बवाल के बाद लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मस्जिद की ओर जाने वाली भटवाड़ी रोड पर विश्वनाथ तिराहे पर पहले से बैरिकेडिंग लगाई हुई थी। यह देखकर रैली में शामिल प्रदर्शनकारी भड़क गए और पुलिस के तय रूट का विरोध किया। वह बैरिकेडिंग हटाने की मांग पर अड़ गए। यहां करीब ढाई घंटे तक गतिरोध की स्थिति बनी रही। साढ़े तीन बजे किसी ने पुलिस की ओर बोतल फेंकी, जिससे झड़प शुरू हो गई और पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। जिस पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के करीब 27 लोग घायल हो गए है। रैली में शामिल स्वामी दर्शनलाल भारती भी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उत्तरकाशी में बवाल के बाद लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों को एसडीएम मुकेश चंद रमोला और सीओ प्रशांत कुमार ने समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अनुमति पत्र में जिस रूट का उल्लेख है, उसी के अनुसार बैरिकेडिंग लगाई गई है, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाकर उन्हें जाने देने की मांग पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तरकाशी में बवाल के बाद लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज के बाद भीड़ में शामिल लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में भीड़ टुकड़ों में बाजार में फैल गई, जिसने दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों को निशाना बनाते हुए नुकसान पहुंचाया। हनुमान चौक पर एक फल विक्रेता और एसबीआई बैंक के निकट जूता चप्पल विक्रेता का सामान बिखेर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।