फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: ये रिश्ता...अज्ञात किशोर के उपचार के लिए डॉक्टर बने तीमारदार, दिल छू लेगी इस मोगली की कहानी

Thu, 24 Oct 2024 01:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Oct 2024 01:09 PM IST
सार

दून अस्पताल के डॉक्टरों के पास चोटिल हालत में मोगली पहुंचा। अस्पताल में भर्ती होने में भी कई घंटों की प्रक्रिया से गुजरने पड़ता है, लेकिन इस मासूम किशोर में न जाने ऐसा क्या था कि डॉक्टर खुद इसकी वीईपी खातिर में लग गए।

विज्ञापन
Doon Hospital Doctors became caretakers for the treatment of an unknown teenager read All Updates in hindi
अज्ञात किशोर का उपचार करने वाली डॉक्टरों की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डॉक्टर और मरीज के बीच का रिश्ता को यदि समझना हो तो दून अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती 15 वर्षीय अज्ञात किशोर मोगली को देख लीजिए। 20 दिन पूर्व इस किशोर को कोरोनेशन अस्पताल से लेकर इमरजेंसी में लाकर छोड़ दिया गया। हाथ-पैरों में गंभीर जख्म होने की वजह से डॉक्टरों ने दून अस्पताल के बर्न वार्ड में उसको भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।



डॉक्टर-मरीज के इस रिश्ते ने आज दोस्ती का रूप ले लिया। डॉक्टर मोगली का वीआईपी मरीज की तरह ख्याल रख रहे हैं। डॉक्टरों की इस सेवा का नतीजा यह है कि आज यह किशोर 80 प्रतिशत स्वस्थ हो चुका है।

दरअसल, 27 सितंबर को दून अस्पताल की इमरजेंसी में कोरोनेशन से एक एंबुलेंस पहुंची थी, इसमें वहां से इस किशोर को गंभीर हालत से रेफर किया गया था। एंबुलेंस का स्टाफ इसे छोड़कर चला गया था। इसके साथ न कोई तीमारदार था और न इस किशोर का नाम-पता किसी को पता था।

Doon Hospital Doctors became caretakers for the treatment of an unknown teenager read All Updates in hindi
किशोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद डॉक्टरों ने इसके उपचार की जिम्मेदारी ली। बर्न वार्ड में इसे भेजा गया, गंभीर हालत के चलते उसे वहां भर्ती कर लिया गया। प्लास्टिक सर्जन डॉ. शिवम डांग की टीम ने इसका उपचार किया। इसके साथ तीमारदार नहीं थे तो पूरी टीम इसके लिए तीमारदार बन गई।
Doon Hospital Doctors became caretakers for the treatment of an unknown teenager read All Updates in hindi
किशोर का किया गया इलाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किशोर को नहलाने, उसके कपड़े बदलने, शौच कराने सहित सारे काम बर्न वार्ड की टीम ने खुशी-खुशी किए। किशोर का नाम पता नहीं होने पर डॉक्टरों ने इसका नामकरण किया और मोगली नाम दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Doon Hospital Doctors became caretakers for the treatment of an unknown teenager read All Updates in hindi
किशोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मोगली की हालत में सुधार हो चुका है, जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद डॉक्टर उसके रहने का इंतजाम भी करेंगे। बर्न वार्ड के एचओडी और वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. शिवम डांग का कहना है कि किसी एनजीओ से संपर्क करके इस किशोर को वहा भेजा जाएगा, ताकि इसका आगे का जीवन-यापन अच्छा हो सके।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  मस्जिद को लेकर बवाल...धार्मिक संगठन ने निकाली रैली, बाजार बंद, पुलिस ने रोकने के लिए लगाए बैरियर

 

विज्ञापन
Doon Hospital Doctors became caretakers for the treatment of an unknown teenager read All Updates in hindi
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
27 सितंबर को कोरोनेशन से एक अज्ञात किशोर को एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल लाया गया था, इसका कोई तीमारदार नहीं है। हालत गंभीर होने की वजह से इसे भर्ती किया गया था। बर्न वार्ड की टीम ने मिलकर इस किशोर की सेवा करते हुए उपचार किया। अब यह स्वस्थ होने की तरफ है। जल्द ही किसी एनजीओ से संपर्क करके इसे उनको सौंप दिया जाएगा। -डॉ. शिवम डैंग, एचओडी बर्न डिपार्टमेंट दून अस्पताल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed