फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसंत से पहले इन फूलों की रंगत देखकर खुशी से खिल जाएगा मन, तस्वीरों में देखें...

Sat, 24 Feb 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Feb 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
Vasantotsav-20118 flower exhibition in dehradun
flower - फोटो : amar ujala

देहरादून के राजभवन में लगी प्रदर्शनी में इन महकते फूलों की रंगत देख आपका तन-मन खुश हो जाएगा। देश भर से लाए गए इन फूलों की महक आपको आकर्षित कर देगी।


 

Vasantotsav-20118 flower exhibition in dehradun
flower
राजभवन में शनिवार से दो दिवसीय वसंतोत्सव-2018 का रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन बड़ी संख्या में पुष्प प्रेमी फूलों के दीदार के लिए राजभवन पहुंचे। लोगों ने ट्यूलिप, गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा जरबेरा, कारनेशन, ग्लेडियोलस, लीलियम, आर्किड समेत विभिन्न फूलों का आनंद लिया। उद्घाटन अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों के योग प्रदर्शन और गोरखा राइफल्स के जवानों के खुखरी नृत्य ने समां बांध दिया। वहीं, आईटीबीपी जवानों के हैरतअंगेज करतब देखकर लोग दंग रह गए।

 
Vasantotsav-20118 flower exhibition in dehradun
flower
राज्यपाल डॉ.कृष्णकांत पाल ने वसंतोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि फूलों की खेती किसानों के आमदनी का बेहतर जरिया है। किसानों के लिए इसमें असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव देहरादून का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है। इसमें व्यक्ति परिवार के साथ प्रकृति, संगीत, कला, सौंदर्य, मनोरंजन और खानपान का आनंद ले सकता है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष बड़ी तादात में हुए पुष्प उत्पादन ने इस क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं जागृत कर दी हैं। प्रदेश में फूलों की खेती का क्षेत्रफल बढ़ना एक सुखद संकेत है। ट्यूलिप जैसे कीमती फूलों की खेती को प्रोत्साहित किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vasantotsav-20118 flower exhibition in dehradun
flower
उन्होंने कहा कि राजभवन में प्रायोगिक तौर पर गत वर्ष से लगाए गए ट्यूलिप के बल्ब्स से निकले फूलों ने इसकी सफल खेती के अच्छे संकेत दिए हैं। विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े गांवों में फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसकी खेती से किसानों की आय बढ़ेगी। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव रविनाथ रमन, राज्यपाल के विधि परामर्शी विवेक भारती शर्मा, वित्त नियंत्रक केसी पांडे, चीफ पोस्टमास्टर जनरल उदय कृष्ण, ओमिता पाल, उद्यान निदेशक डॉ.बीएस नेगी आदि मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
Vasantotsav-20118 flower exhibition in dehradun
flower
वसंतोत्सव में जरबेरा, कारनेशन और ग्लैडोलियस आदि फूल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा पॉटेड प्लांट्स, कैक्टस वैरायटी, वोन्साई फूल, सब्जियों के पौधे सहित कई तरह के उत्पाद भी लोगों ने खूब पसंद किए। वसंतोत्सव में इस वर्ष फूलों की प्रदर्शनी में विभिन्न वर्गों में 1850 लोगों ने प्रतिभाग किया। जबकि, पिछले वर्ष 1581 लोगों ने प्रतिभाग किया। ओएनजीसी सहित विभिन्न संस्थानों की ओर से फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है। वसंतोत्सव में देर शाम कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये प्रदेश की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। कुमाऊं के छोलिया नृत्य एवं लोक गीतों पर नृत्यों की प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed