फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इक्फाई के पांचवें दीक्षांत समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति तो जोश और उत्साह से भर गए युवा, तस्वीरें

Sun, 15 Jul 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jul 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
venkaiah naidu visit icfai fifth convocation dehradun
venkaiah naidu - फोटो : amar ujala
हाथ में डिग्री और मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। मौका था इक्फाई विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह का। समारोह में 220 छात्रों को डिग्री दी गई। दो को पीएचडी अवार्ड हुई। समारोह में कुल 24 छात्रों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल से नवाजा गया।

 
venkaiah naidu visit icfai fifth convocation dehradun
venkaiah naidu
शनिवार को इक्फाई के दीक्षांत समारोह का शुभारंभ भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के सभागार में उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू, राज्यपाल डॉ. केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विवि के चांसलर एम रामचंद्रन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर उप राष्ट्रपति ने आठ छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति ने युवाओं को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 
venkaiah naidu visit icfai fifth convocation dehradun
venkaiah naidu
राज्यपाल डॉ. केके पाल ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों को किताबी ज्ञान और सवालों की अवधारणाओं से आगे लाकर उनको जिज्ञासु बनने के लिए प्रोत्साहित करना होगा ताकि उनकी सोच और रचनात्मकता विकसित हो सके। राज्यपाल ने कहा कि अनुसंधान और रचनात्मक गतिविधियां विश्वविद्यालयों के ज्ञान सृजन में मददगार होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को नवाचार एवं कौशल विकास के लिए  प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
venkaiah naidu visit icfai fifth convocation dehradun
venkaiah naidu
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां उन्हें केवल डिग्री ही नहीं मिली बल्कि देश के प्रति लगन व सच्चाई से काम करने की जिम्मेदारी भी मिली है। उन्होंने कहा कि काबिलियत और शोध समाज के लिए होना चाहिए। समारोह में 220 छात्रों को डिग्री दी गई। इसमें एमबीए के 71, बीए एलएलबी के 78, एलएलबी के 12, एलएलएम के एक, बीटक के 47, एमटेक के पांच और बीएड के छह छात्र शामिल हैं। दो छात्रों को पीएचडी अवार्ड की गई। आठ छात्रों को गोल्ड, आठ को सिल्वर और आठ को ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विवि के कुलपति डॉ. पवन कुमार अग्रवाल सहित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
venkaiah naidu visit icfai fifth convocation dehradun
kk paul
इन्हें मिला मेडल 
गोल्ड मेडल: पारूल चौहान (एमबीए), रचित श्रॉफ (बीटेक कंप्यूटर साइंस), एम जेशन (बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स), विवेक जायसवाल (बीटेक मैकेनिकल), आराग बत्रा (बीटेक सिविल), अंकिता गांधी (बीबीए एलएलबी ऑनर्स), आयुषी गुप्ता (एलएलबी), मनिष्का लामा (बीएड)।
सिल्वर मेडल : मोनिक शर्मा (एमबीए), अनिकेत सिंह (बीटेक कंप्यूटर साइंस), जूही श्री (बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स), अलका कृष्ण वामसी (बीटेक मैकेनिकल), अभिषेक श्रीवास्तव (बीटेक सिविल), गौरी (बीबीए एलएलबी ऑनर्स), दविंदर (एलएलबी), शुभम कपूर (बीएड)।
ब्रांज मेडल : महाश्वेता नायक (एमबीए), आशीष कुमार (बीटेक कंप्यूटर साइंस), सहजदीप सिंह (बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स), प्रशांत त्रिपाठी (बीटेक मैकेनिकल), विकास सिंह चौहान (बीटेक सिविल), विनोद शर्मा (बीबीए एलएलबी ऑनर्स), चित्रा शशिधरन (एलएलबी), सेसिलि एंथनी (बीएड)।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed