17 सितंबर को निर्माण के देवता विश्वकर्मा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अगर इस दिन भगवान विश्वकर्मा को ये चीजें अर्पित की जाएं तो इससे दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होगी।
विश्वकर्मा पूजा : राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, कारोबार में तरक्की से भर जाएगा धन का भंडार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, विश्वकर्मा को देवशिल्पी यानी कि देवताओं के वास्तुकार के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि उन्होंने देवताओं के लिए महलों, हथियारों और भवनों का निर्माण किया था। इस दौरान औजारों, मशीनों और दुकानों की पूजा करने का विधान है। इस बार इस वर्ष वृश्चिक लग्न में सुबह 10:17 बजे से 12:34 तक पूजन करना विशेष लाभकारी व फलदायी है।
मेष राशि: इस राशि के जातकों को केसरिया रंग का वस्त्र पहनकर कर पूजन करना चाहिए। साथ ही लाल फूल अर्पित करें।
वृष राशि: इस राशि के जातक कुबेर जी की 11 माला जप करें। साथ ही चांदी का सिक्का चढ़ाएं।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को हरे रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। साथ ही केला का गरीबो को दान करें।
कर्क राशि: इस राशि के जातक गरीबों को अन्न दान करें। गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर लोहे का पात्र चढ़ाएं।
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को रोली, लाल फूल, व गुड़ मिला तेल चढ़ाना चाहिए। साथ ही पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए और गुलाबी रंग के फूल चढांए।
तुला राशि: इस राशि के जातकों को विश्वकर्मा पूजन विशेष लाभ के लिए चंदन का तिलक लगाना चाहिए और फूल चढ़ाने चाहिए।
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक कलश स्थापना के समय लाल रंग की रंगोली बनाएं। साथ ही लाल मसूर भी गाय को खिलाएं।
धनु राशि: इस राशि के जातक इस दिन भगवान गणेश, महादेव व गौरी की पूजा करें। साथ ही वस्त्र अर्पित करें।