सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बदरीनाथ हाईवे: पोकलैंड पर बैठाकर लोगों को पार कराया उफनाया नाला, सड़क में पड़ी दरारें, पुश्ता नदी में समाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Aug 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Weather Today Forecast Report Uttarakhand: Pusta Collapsed on Badrinath Highway, People cross overflow Drain sitting on jcb
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में दो दिनों से बंद है। लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से गिरते पत्थरों के चलते हाईवे को अभी भी नहीं खोला जा सका है। बुधवार को कई यात्री पांडुकेश्वर से करीब एक किमी पैदल भूस्खलन जोन को पार कर बदरीनाथ पहुंचे। यहां पर नाला भी उफान पर है, जिसके चलते यात्रियों को पोकलैंड मशीन पर बैठाकर नाला पार कराया गया। 

Trending Videos
Weather Today Forecast Report Uttarakhand: Pusta Collapsed on Badrinath Highway, People cross overflow Drain sitting on jcb
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार रात को बारिश के दौरान यहां पर हाईवे बंद हो गया था। जिसे शुक्रवार को भी नहीं खोला जा सका है। दरअसल यहां पर बार-बार बारिश होने से काम प्रभावित हो रहा है। पहाड़ से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। यहां पर जितना मलबा हटाया जा रहा है लगातार बारिश होने से उससे ज्यादा मलबा फिर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Today Forecast Report Uttarakhand: Pusta Collapsed on Badrinath Highway, People cross overflow Drain sitting on jcb
- फोटो : अमर उजाला

गोविंद घाट के थाना प्रभारी बृज मोहन राणा ने बताया कि शुक्रवार को 50 यात्रियों ने पैदल पांडुकेश्वर से लामबगड़ स्लाइड पार किया। सुबह नाला उफान पर होने से कई लोगो को पोकलैंड मशीन के सहारे पार कराया गया। साथ ही दुपहिया वाहन जेसीबी की मदद से पार कराए गए। हाईवे को खोलने का कार्य जारी है।

Weather Today Forecast Report Uttarakhand: Pusta Collapsed on Badrinath Highway, People cross overflow Drain sitting on jcb
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत निर्मित पुश्ते एक बरसात भी नहीं झेल पाए। बिरही, गडोरा, छिनका, बाजपुर, नंदप्रयाग में हाईवे पर हाल ही में लगाए पुश्ते क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं भूधंसाव से पीपलकोटी के समीप गडोरा में 15 मीटर हाईवे पर दरार आ गई है। यहां हाईवे कभी भी बंद हो सकता है। फिलहाल यहां अभी आवाजाही बंद है। गौचर से हेलंग तक लगभग सौ किलोमीटर के दायरे में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन
Weather Today Forecast Report Uttarakhand: Pusta Collapsed on Badrinath Highway, People cross overflow Drain sitting on jcb
- फोटो : अमर उजाला

बिरही में करीब 15 मीटर का पुश्ता अलकनंदा में समा गया है। यहां पर वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। चट्टान साइट से भी पानी का रिसाव हाईवे पर हो रहा है। बाजपुर में करीब सौ मीटर हिस्से में हाईवे बेहद दयनीय स्थिति में पहुंच गया है। जहां पुश्ता बनाया था वहां गदेरा बह रहा है। पीपलकोटी के समीप गडोरा में हाईवे के बीचों बीच गहरी दरार पड़ गई है। यहां हाईवे का एक बड़ा हिस्सा कभी भी धराशायी हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed