मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में बारिश के साथ अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग की चेतावनी: छह जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ गिरेंगे ओले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। कुछ जिलों में अंधड़ और ओले गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेेंगे और हल्की बारिश होगी। वहीं, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं।
वहीं गुरुवार को भी दिनभर रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश से उत्तराखंड के कई इलाकों का मौसम बेहद सुहावना हो गया। हालांकि, दिन में हुई कई दौर की बारिश के चलते लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।
वहीं बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से भी मौसम सुहावना हो गया। कई जगहों पर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। वहीं, लगातार बारिश से लोगों को दिक्कत भी झेलनी पड़ी। जिन इलाकों में सड़कें खुदी पड़ी हैं, वहां कीचड़ और मिट्टी के कारण भी लोग परेशान हुए।