फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India-Nepal Senior officials Meeting Held In Dehradun crucial meeting on border management and security

India-Nepal Meeting: देहरादून पहुंचे दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर अहम बैठक

Thu, 20 Aug 2026 11:09 AM IST
Alka Tyagi एएनआई न्यूज, उत्तराखंड
एएनआई न्यूज, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 20 Aug 2026 11:09 AM IST
सार

नेपाल से सीमा संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी आज देहरादून में जुटे हैं।

विज्ञापन
India-Nepal Senior officials Meeting  Held In Dehradun crucial meeting on border management and security
भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और नेपाल के गृह और विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आज सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक देहरादून में आयोजित हो रही है।

विज्ञापन


दो दिन तक चलने वाली इस बातचीत में सीमा पार अपराध, घुसपैठ और ऐतिहासिक नक्शों की मदद से सीमा विवादों को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस उच्च-स्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच खुली सीमा पर सुरक्षा, तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उपायों और सीमा से जुड़े विवादों के समाधान पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं, लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन व्यापार के संबंध में नेपाल की चिंताओं और रुख पर भी बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली दल की अगुवाई वहां के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed