India-Nepal Meeting: देहरादून पहुंचे दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर अहम बैठक
नेपाल से सीमा संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी आज देहरादून में जुटे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और नेपाल के गृह और विदेश मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आज सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक देहरादून में आयोजित हो रही है।
दो दिन तक चलने वाली इस बातचीत में सीमा पार अपराध, घुसपैठ और ऐतिहासिक नक्शों की मदद से सीमा विवादों को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस उच्च-स्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच खुली सीमा पर सुरक्षा, तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उपायों और सीमा से जुड़े विवादों के समाधान पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं, लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन व्यापार के संबंध में नेपाल की चिंताओं और रुख पर भी बातचीत की जा रही है।
बता दें कि इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली दल की अगुवाई वहां के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले कर रहे हैं।
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand | The 14th meeting of the Joint Working Group on Border Management and Security between senior officials of the Home and Foreign Ministries of India and Nepal is underway in Dehradun
The two-day talks are focusing on cross-border crime,… pic.twitter.com/vyq6EE3yQB — ANI (@ANI) August 20, 2026