{"_id":"6a8681c62f7a247dc80460b4","slug":"vice-president-cp-radhakrishnan-arrive-at-lbs-academy-mussoorie-and-attend-ias-program-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: आज LBS अकादमी पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: आज LBS अकादमी पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में करेंगे शिरकत
Thu, 20 Aug 2026 09:57 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:57 AM IST
सार
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आईएएस प्रोफेशनल कोर्स (2024 बैच) के फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और अकादमी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह देहरादून लोक भवन से करीब 11 बजे एलबीएसएनएए के कालिंदी अतिथि गृह पहुंचेंगे। अकादमी में उनका स्वागत एवं परिचय के बाद वह पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: आईएफएस के किया संवाद, कहा-व्यक्तिगत के बजाय टीम वर्क से काम करें
विज्ञापन
इसके बाद संपूर्णानंद सभागार पहुंचेंगे। 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स (2024 बैच) के फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर डेढ़ बजे उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से मसूरी से देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगे।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के दौरे को लेकर मसूरी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गई हैं। अकादमी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। उपजिलाधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि उपराष्ट्रपति बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी दौरे की प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।