{"_id":"5a454ab64f1c1b87698c4478","slug":"who-will-be-neem-karoli-baba-kainchi-dham-successor-after-siddhi-mae","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन होगा पीएम मोदी, मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स के 'चमत्कारी' गुरु के धाम का उत्तराधिकारी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन होगा पीएम मोदी, मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स के 'चमत्कारी' गुरु के धाम का उत्तराधिकारी?
Fri, 29 Dec 2017 08:55 AM IST
कमलेश जोशी/अमर उजाला, नैनीताल
कमलेश जोशी/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 29 Dec 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
neem karoli baba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस विश्वप्रसिद्ध बाबा के आशीर्वाद ने पीएम मोदी, फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग और एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स को सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचाया आज उनका धाम बिना उत्तराधिकारी के है।
2 of 7
siddhi mae
गुरुवार को सिद्धि मां के शरीर त्यागने के बाद अब कैंची धाम और अन्य कार्यों की देखरेख कौन करेगा अथवा सिद्धि मां का उत्तराधिकारी कौन होगा? इसे लेकर भी नगर और आसपास के क्षेत्रों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल उत्तराधिकारी को लेकर अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि निकट भविष्य में उत्तराधिकारी को लेकर कुछ नाम सामने आ सकते हैं।
3 of 7
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli maharaj
कैंची धाम में बीते 42 साल से मंदिर की व्यवस्थाओं को देख रहीं सिद्धि माई नैनीताल के उच्च परिवार से ताल्लुक रखती थीं। जब पहली बार वे बाबा नीब करोरी महाराज से मिलीं तो उन्होंने सांसारिक जीवन छोड़कर उनकी भक्त बनने का फैसला किया। बाबा ने भी उनके समर्पण को देखते हुए अपना शरीर त्यागने से पहले कैंची धाम की पूरी जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी थी। सिद्धि माई भी अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक कैंची धाम की सेवा में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
neem karoli baba
नीब करोरी महाराज के शरीर त्यागने के बाद से ही सिद्धि माई ट्रस्ट से जुड़ी सभी संस्थाओं की प्रमुख कर्ताधर्ता थीं। ट्रस्ट से जुड़े लोग बताते हैं कि बाबा नीब करोरी वर्ष 1962 में यहां आए थे। उन्होंने शिप्रा नदी के किनारे अपनी धूनी रमाई। धीरे-धीरे यहां आसपास के लोगों का आना शुरू हो गया। 15 जून 1965 को बाबा नीब करोरी ने कैंची में हनुमान मंदिर की स्थापना की।
विज्ञापन
5 of 7
pm modi and mark zuckerberg's baba neem karoli
इसी बीच नैनीताल में रहने वाली और उच्च परिवार से ताल्लुक रखने वाली सिद्धि साह (सिद्धि माई) भी कैंची धाम पहुंचीं। उन्होंने महाराज के सानिध्य में रहकर कैंची मंदिर की सेवा का संकल्प लिया। वह नीब करोरी महाराज की अनुपस्थिति में मंदिर के सभी कार्यों को खुद देखती थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।