फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिमिनल्स पर झपटने को तैयार हैं ये ‘महिला चीता‘

Wed, 08 Mar 2017 04:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Mar 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
women cheeta force in dehradun
police - फोटो : amar ujala

देहरादून की सड़कों पर बुधवार से ‘महिला चीता’ फोर्स क्राइम कंट्रोल के लिए दुपहिया वाहनों पर दौड़ती नजर आईं। क्रिमिनल्स इन महिला चीता पुलिस को हल्के में कतई न लें। कड़ी ट्रेनिंग के बाद ये महिला फोर्स क्रिमिनल्स से मुकाबला करने को पूरी तरह तैयार हैं। बुधवार को 24 दुपहिया वाहनों से 48 महिला ‌सिपाही रवाना हुईं। देहरादून के अलावा 2 ऋषिकेश, एक सहसपुर में तैनात रहेंगी। डीजीपी एमए गणपति ने महिला सिपाहियों को रवाना किया।



 

women cheeta force in dehradun
cheeta police

प्रदेश के पुलिस महकमे में महिला पुलिस की पहली चीता मोबाइल बुधवार को दून में लांच होगी। पहले चरण में 24 चीता मोबाइल सड़क पर उतरेंगी। इनमें शहर के अलावा ऋषिकेश में दो और सहसपुर थाने को एक चीता मोबाइल दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पुलिस की चीता मोबाइल का डेमो कराया। महिला चीता मोबाइल में बाइक और स्कूटी को शामिल किया गया है।

 

women cheeta force in dehradun
cheeta police
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने दस दिन पहले महिला चीता मोबाइल चलाने की घोषणा की थी। इसी परिप्रेक्ष्य में आफिसों में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों ने चीता मोबाइल में चलने की हामी भरी थी। उसी आधार पर 24 चीता मोबाइल चलाने का फैसला हुआ। छह दिन से महिला पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
women cheeta force in dehradun
cheeta police
इनके लिए चार मोटर साइकिलों के अलावा 20 के करीब स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं। मंगलवार को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी सिटी अजय सिंह और एसपी देहात श्वेता चौबे की मौजूदगी में उनका डेमो कराया गया।
विज्ञापन
women cheeta force in dehradun
cheeta police

चीता मोबाइल की पुलिसकर्मियों ने डेमो के माध्यम से झगड़े के घटनास्थल पर की जाने वाली कार्रवाई को प्रदर्शित किया। डीजीपी एमए गणपति बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे महिला चीता मोबाइल का शुभारंभ ‌किया। इसके लिए शाम को तैयारियां पूरी कर ली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed