{"_id":"678d0672f53ddd0f79072e9a","slug":"world-snow-day-tourists-also-did-skiing-along-with-players-in-auli-cm-dhami-wife-also-enjoyed-2025-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Snow Day: औली में खिलाड़ियों और पर्यटकों ने की स्कीइंग, सीएम धामी की पत्नी ने भी उठाया बर्फ का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Snow Day: औली में खिलाड़ियों और पर्यटकों ने की स्कीइंग, सीएम धामी की पत्नी ने भी उठाया बर्फ का लुत्फ
औली में वर्ल्ड स्नो डे पर स्थानीय स्कीइंग खिलाड़ियों और पर्यटकों ने जमकर बर्फ का लुत्फ उठाया। पर्यटकों के साथ उनके बच्चे भी बर्फ में जमकर मौज मस्ती करते नजर आए। स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन उत्तराखंड/चमोली, आईस स्केटिंग एसोसिएशन चमोली, विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड, पर्यटन कारोबारियों व स्थानीय स्कियर्स ने संयुक्त रूप से विश्व हिम दिवस मनाया। स्थानीय लोगों, पर्यटकों व बच्चों ने स्नो मैन बनाया।
इसके साथ स्कीइंग, टायर ट्यूब राइडिंग, स्नो बोर्डिंग, फन स्कीइंग का लुत्फ उठाया। एसोसिएशन के रविंद्र कंडारी, विवेक पंवार, संतोष कुंवर, दिनेश चंद्र भट्ट, अजय भट्ट ने पर्यटकों को स्कीइंग की बेसिक जानकारी दी।
संजय कुंवर ने बताया कि हर साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में विश्व के 45 देशों में बर्फीले खेलों के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए वर्ल्ड स्नो डे मनाया जाता है।
3 of 5
औली में स्कीइंग करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
इसका उद्देश्य शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देना और सर्दियों के मौसम का आनंद लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर जीएमवीएन के प्रबंधक प्रदीप मंद्रवाल, किशोर डिमरी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, सुहानी ठाकुर सहित कई पर्यटक व स्कीइंग खेलों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
औली में बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने औली पहुंचकर यहां की हसीन वादियों का आनंद लिया। पूरी तरह से निजी रहे इस कार्यक्रम के बारे में ज्यादा लोगों को भनक भी नहीं लग पाई। बर्फ से ढका औली इन दिनों हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
औली में स्कीइंग करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
औली सैलानियों से गुलजार है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी आम पर्यटक बनकर औली पहुंचीं, रविवार को उन्होंने औली के विभिन्न जगह पर सैर-सपाटा किया। औली में पर्यटकों को भी इस बात की भनक नहीं लगी कि उनके बीच में मुख्यमंत्री की पत्नी भी सैर कर रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।