फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020:...जब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के वक्त हुआ था 'चमत्कार', सब रह गए थे हैरान

Wed, 23 Dec 2020 05:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Dec 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2020: Miracle Happens during Badrinath Dham Doors Open This Year
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

साल 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण बदरीनाथ धाम के कपाट एक महीने की देरी से 15 मई को सुबह 4.30 बजे खोले गए थे। लेकिन कपाट खुलने के साथ ही एक ऐसी बात हुई थी जो किसी चमत्कार से कम नहीं थी। वहीं, तीर्थ पुरोहितों ने भी इसे देश के लिए शुभ संकेत माना था। 

Year Ender 2020: Miracle Happens during Badrinath Dham Doors Open This Year
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल के अनुसार, बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के दिन भगवान बदरीनाथ की प्रतिमा को धृत कंबल (घी का लेप लगाया ऊन का कंबल) से ढका जाता है। अगले वर्ष धाम के कपाट खुलने पर बदरीनारायण की प्रतिमा पर घी यथावत रहने को शुभ माना जाता है।

Year Ender 2020: Miracle Happens during Badrinath Dham Doors Open This Year
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इस साल जब कपाट खोले गए थे तो भगवान की प्रतिमा पर घी मौजूद था। धर्माधिकारी उनियाल का कहना था कि ऐसा हर बार नहीं होता। कई सालों में एक बार ही ऐसा होता है। बाहर इतनी बर्फबारी के बाद ठंड होने के बाद भी अगर घी सूखता नहीं है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2020: Miracle Happens during Badrinath Dham Doors Open This Year
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इस साल संक्रमण की वजह से धाम के कपाट खोलने के दौरान 11 लोग ही अखंड ज्योति के साक्षी बने थे। जबकि पूरे मंदिर परिसर में 28 लोग ही मौजूद थे। लॉकडाउन के कारण धाम के कपाट तो सादगी से खुल गए थे, लेकिन धाम में रौनक कम ही रही। 

विज्ञापन
Year Ender 2020: Miracle Happens during Badrinath Dham Doors Open This Year
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कपाट खुलने के मौके पर बदरीनाथ मंदिर को चारों ओर से करीब 10 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया था। साथ ही संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया था। कपाट खुलने से पहले पूरे मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed