वाहन पर अब ये सब लिखवाना आपको भारी नुकसान दे सकता है।
कहीं आपने भी तो अपने वाहन पर ये सब नहीं लिखवाया, पढ़ लीजिए नहीं तो नुकसान झेलेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपने अपने वाहन (बस, ट्रक, विक्रम, ऑटो, कार) पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखा है तो यातायात पुलिस और एआरटीओ आपका चालान काटेगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश यातायात निदेशालय की ओर से भेजे गए हैं।
जिले में ऑटो विक्रम, ट्रकों के पीछे कुछ आपत्तिजनक स्लोगन लिखे रहते हैं। इनमें...हंस मत पगली प्यार हो जाएगा..तेरा आशिक आ गया,..हम हैं राही प्यार के आदि। इन स्लोगनों को लेकर लोगों ने एसटीए (राज्य परिवहन प्राधिकरण) की बैठक में परिवहन अधिकारियों से शिकायत की।
इसको लेकर यातायात निदेशक केवल खुराना ने सभी एआरटीओ और यातायात निरीक्षकों को संबंधित वाहनों से उक्त लाइनें मिटवाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। परिवहन विभाग भी ऐसे वाहनों के खिलाफ जल्द अभियान चलाने की बात कर रहा है।