{"_id":"5b5205d24f1c1b3b748b5f9e","slug":"3-out-of-24-flats-were-registered-before-shahberi-building-collapse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी हादसा: 24 में से 3 फ्लैटों की हुई थी रजिस्ट्री, एक परिवार शिफ्ट तो दूसरे ने करा ली थी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी हादसा: 24 में से 3 फ्लैटों की हुई थी रजिस्ट्री, एक परिवार शिफ्ट तो दूसरे ने करा ली थी पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहबेरी गांव में धराशायी होने वाली छह मंजिला इमारत में कुल 24 फ्लैट थे। इनमें से तीन फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी थी। इनमें से एक खरीदार शुक्रवार को शिफ्ट होने वाला था। उसने तैयारी भी कर ली थी, लेकिन उससे पहले ही बिल्डिंग धराशायी हो गई। कुछ और लोग भी फ्लैट खरीदर चुके थे।
2 of 4
building collapse
छह मंजिला इमारत 150 वर्ग मीटर जमीन पर बनी थी। करीब 10 फ्लैट बिक चुके थे। मौके पर तैनात प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि जिन तीन फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई है। इनमें से एक शिव कुमार त्रिवेदी का था। शिव 14 जुलाई को अपने फ्लैट में शिफ्ट हुआ था। जबकि दीपिका फ्लैट में पूजा करवा चुकी थी।
3 of 4
building collapse shaberi
- फोटो : अमर उजाला
वह भी जल्द शिफ्ट होती। रजिस्ट्री करने वाले तीसरे खरीदार ने फ्लैट में शिफ्ट होने के लिए शुक्रवार का दिन तय किया था। वह शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। शिफ्ट होने वाले परिवारों को जान गंवाने वालों का दुख है, लेकिन वे अपने आप को खुश किस्मत समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
building collapse shaberi
- फोटो : अमर उजाला
छह माह बाद हो सकता था बड़ा हादसा
आसपास के लोगों में चर्चा थी कि अगर छह माह बाद बिल्डिंग गिरती तो यह हादसा काफी बड़ा होता। तब मरने वालों की संख्या 100 से ऊपर होती। छह माह में सभी फ्लैट बिक जाते और लोग यहां पर रहना शुरू कर देते। अगर यह बिल्डिंग तब गिरती तो स्थिति और भयानक होती।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।