{"_id":"62f903eafa6266007824351f","slug":"48-patients-died-of-corona-in-delhi-in-seven-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ रहा संक्रमण: दिल्ली में कोरोना से सात दिनों में 48 मरीजों की मौत, तीसरी लहर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़ रहा संक्रमण: दिल्ली में कोरोना से सात दिनों में 48 मरीजों की मौत, तीसरी लहर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 14 Aug 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना संक्रमित
- फोटो : Dig Vishal
Link Copied
दिल्ली में कोरोना से संक्रमित हो रहे लोगों के साथ दम तोड़ रहे मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले सात दिनों में कोरोना से चार दर्जन मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इसमें ज्यादातर मरीज कोरोना के अलावा दूसरी अन्य बीमारी से पीड़ित थे। सात दिन में मौत का यह आंकड़ा कोविड-19 की तीसरी लहर के बाद सबसे ज्यादा है।
Trending Videos
2 of 7
कोरोना से मौत
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में इससे पहले 27 फरवरी तक कोविड की तीसरी लहर के तहत मरीजों ने सबसे ज्यादा मरीजों ने दम तोड़ा था। 27 फरवरी के बाद से दिल्ली में कोरोना से मौत के आंकड़े में तेजी से गिरावट हुई। साथ ही कोरोना से संक्रमित हो रहे मरीजों का आंकड़ा भी घटता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
कोरोना से मौत।
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में 28 फरवरी से छह अगस्त तक दिल्ली में अधिकतर दिन कोरोना से मौत का आंकड़ा शून्य ही रहा। हालांकि छह अगस्त के बाद एक बार फिर तेजी से मौत के मामले बढ़ने लगे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में 25 दिसंबर 2021 से 27 फरवरी 2022 तक कोरोना की तीसरी लहर का असर देखा गया। इस दौरान करीब 1018 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
4 of 7
कोरोना जांच
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं 28 अगस्त को साल 2022 में पहली बार कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। विभाग के अनुसार साल 2022 में 27 फरवरी से छह अगस्त तक कोरोना का कहर काफी कम रहा। इस सवा पांच माह के दौरान केवल 206 मरीजों की मौत कोरोना से हुई। दिल्ली में इस दौरान एक दिन में मौत का आंकड़ा दो से तीन से अधिक नहीं रहा। जबकि अधिकतर दिन आंकड़ा जीरो ही रहा।
विज्ञापन
5 of 7
कोरोना मरीज
- फोटो : amar ujala
गंभीर मरीज दूसरे बीमारी से पीड़ित
लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना से जान गंवाने वाले ज्यादातर गंभीर मरीज हैं, जिन्हें कोरोना के अलावा दूसरे अन्य गंभीर बीमारी भी हैं। इसमें कैंसर, टीबी व अन्य बीमारी शामिल हैं। वहीं ऐसे मरीज भी हैं जिन्हें डायलिसिस करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकनायक अस्पताल में अभी छह गंभीर मरीज भर्ती हैं, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों कोरोना से मरीज संक्रमित जरूर हो रहे हैं, लेकिन इस बार मृत्युदर काफी कम है। कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन सख्ती से करना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।