{"_id":"633c9a081e6a9d3196374da0","slug":"50-thousand-rupees-fine-and-six-years-imprisonment-for-immersion-of-idols-in-yamuna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा संपन्न: आज किया जाएगा माता को विदा, यमुना में मूर्ति विसर्जन पर 50 हजार जुर्माना और छह साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा संपन्न: आज किया जाएगा माता को विदा, यमुना में मूर्ति विसर्जन पर 50 हजार जुर्माना और छह साल की सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 05 Oct 2022 02:09 AM IST
सार
राजधानी में चिन्हित जगहों पर ही दुर्गा मूर्ति विसर्जन होगा। यमुना या गैर चिन्हित जगहों पर मूर्ति विसर्जन करना महंगा पड़ेगा। ऐसा करते हुए पाए जाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना और छह साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
मूर्ति विसर्जन (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देश के अन्य राज्यों की भांति राजधानी में भी मंगलवार को दुर्गा पूजा करने का सिलसिला संपन्न हो गया। पूजा के अंतिम दिन पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां की आराधना करने के लिए पहुंचे। पंडालों में पूरे दिन के साथ-साथ देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई जगह पश्चिम बंगाल के गायकों एवं कलाकारों ने प्रस्तुति दी। मां की मूर्ति का बुधवार को दोपहर बाद विभिन्न स्थानों पर पूरी श्रृद्धा के साथ विसर्जन किया जाएगा।
Trending Videos
2 of 7
पंडाल में पहुंचे भक्त
- फोटो : amar ujala
दुर्गा पूजा के सिलसिले में मंगलवार को पूरा दिन चितरंजन पार्क, करोल बाग, काली बॉडी पुल, मिंटो रोड, द्वारका, चांदनी चौक, कापसहेड़ा आदि स्थानों पर पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान उन्होंने नवरात्र की अंतिम पूजा की। उन्होंने पंडालों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
सीआर पार्क स्थित दुर्गा पंडाल
- फोटो : amar ujala
सीआर पार्क की पॉकेट-40 स्थित सेंट्रल पार्क में नवपल्ली दुर्गा समिति के पंडाल और काली बाड़ी मंदिर में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यहां अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। युवाओं ने नृत्य एवं नाटक किया। नवपल्ली दुर्गा समिति के पदाधिकारी समरेश भद्रा ने बताया कि समिति के तमाम पदाधिकारी एवं अन्य श्रद्धालु बुधवार को धूमधाम के बीच दुर्गा मां की मूर्ति का नेहरू प्लेस में दिल्ली सरकार ने बनाए अस्थाई तालाब में विसर्जन करेंगे। वहीं काली बाड़ी मंदिर समिति के पदाधिकारी प्रदीप मजूमदार के अनुसार मंदिर परिसर में खोदे गए गड्ढे में माता की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
4 of 7
पंडाल में नाचते भक्त
- फोटो : amar ujala
सफदरजंग एंक्लेव में मात्री मंदिर सब्रोजनिन दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पंडालों में डांडिया, गरबा, लोक संगीत, नृत्य आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालु स्वयं को झूमने से रोक नहीं सके। श्रद्धालुओं ने स्वयं को कलाकारों के साथ उनके रंग में रंग लिया। पंडालों में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। दूसरी पंडालों में खाने-पीने के लगे स्टॉलों पर श्रद्धालुओं ने व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
5 of 7
मूर्ति विसर्जन
- फोटो : फाइल फोटो
यमुना में मूर्ति विसर्जन पर 50 हजार रुपये जुर्माना और छह साल की सजा
राजधानी में चिन्हित जगहों पर ही दुर्गा मूर्ति विसर्जन होगा। यमुना या गैर चिन्हित जगहों पर मूर्ति विसर्जन करना महंगा पड़ेगा। ऐसा करते हुए पाए जाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना और छह साल तक की सजा हो सकती है। प्रदूषण नियंत्रण को देखते हुए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति(डीपीसीसी) ने आदेश जारी किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।