फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल के वाटर टैंक में डूबा छह साल का देवांश

Sun, 31 Jan 2016 10:09 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन

स्कूल के वाटर टैंक में डूबा छह साल का देवांश

6 year old boy drawned in school water tank died in delhi

कपासहेड़ा में स्थित एमसीडी स्कूल के सेफ्टी टेंक में छात्र केडूबने से हुई मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि वसंतकुंज स्थित प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल के वाटर टैंक में मासूम छात्र की डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। बच्चा काफी देर तक वाटर टैंक में पड़ा रहा मगर स्कूल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्कूल प्रशासन बच्चे को पास में स्थित स्पाईनल इंजुरी अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि ये हादसा नहीं बल्कि हत्या है। (सभी फोटो : पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली)

स्कूल के वाटर टैंक में डूबा छह साल का देवांश

6 year old boy drawned in school water tank died in delhi

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने फिलहाल लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में डीएम जांच केआदेश दिए है। नई दिल्ली जिले केडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि सुल्तानुपर में रहने वाला देवांश ककरोरा (6) वसंतकुंज में स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। देवांश के पिता रामहेत मीणा एम्स में रेडियोलॉजिकल टेक्नीशियन हैं।

स्कूल के वाटर टैंक में डूबा छह साल का देवांश

6 year old boy drawned in school water tank died in delhi

हर रोज की तरह देवांश शनिवार को भी स्कूल गया था। वह 11 बजे क्लास से गायब हो गया था, मगर कुछ देर बाद क्लास में वापस आ गया था। इसके बाद देवांश लंच ब्रेक के बाद करीब सवा बारह बजे क्लास से गायब हो गया। देवांश जब काफी देर तक क्लास में नहीं लौटा तो क्लास टीचर व स्कूल प्रशासन उसे ढूंढना शुरू किया। स्कूल का इलेक्ट्रीशियन भी उसे ढूंढने लगा। करीब पौने दो बजे बच्चा स्कूल के पीछे स्थित वाटर टैंक में पड़ा हुआ स्कूल के इलेक्ट्रीशियन ने देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के वाटर टैंक में डूबा छह साल का देवांश

6 year old boy drawned in school water tank died in delhi

स्कूल प्रशासन उसे पास में स्थित स्पाईनल इंजुरी अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना करीब दो बजकर 26 मिनट पर पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भिजवा दिया था। रात बच्चे केशव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। देवांश के पिता रामहेत ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा हैकि उसके बच्चे की मौत एक हादसा नहीं है। उनके बच्चे की हत्या की गई है।

विज्ञापन

स्कूल के वाटर टैंक में डूबा छह साल का देवांश

6 year old boy drawned in school water tank died in delhi

देवांश की मौत से स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने को लेकर सवाल खडे़ होते हैं। दूसरी ओर इस घटना के बाद इस नामचीन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप मच गया। स्कूल के बाहर अभिभावक व क्षेत्र के लोग जमा हो गए, सभी ने इसे स्कूल की घोर लापरवाही बताकर कार्रवाई की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed