{"_id":"5d513f028ebc3e6ce212b702","slug":"60-years-old-woman-murdered-and-buried-in-government-school-campus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: स्कूल में मिट्टी के नीचे महिला का हाथ दिखने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: स्कूल में मिट्टी के नीचे महिला का हाथ दिखने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 12 Aug 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिट्टी के नीचे दिखा महिला का हाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पलवल सदर थाना क्षेत्र के पुराने खंडहर पड़े सरकारी स्कूल में सोमवार को मिट्टी के नीचे एक महिला का हाथ दिखने से इलाके में सनसनी मच गई। लोग इलाके के पुराने खंडहरनुमा सरकारी स्कूल में जमीन के नीचे अज्ञात महिला का हाथ देख घबरा गए और इसकी सूचना गांव वालों को दी। गांव में आग की तरह फैली इस खबर के बाद स्कूल में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।
आगे पढ़ें कौन थी महिला और कैसे हुई पूरी वारदात-
2 of 5
स्कूल में दिखा महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबर है कि बीती रात पलवल के अल्लीक गांव की रहने वाली 60 वर्षीय बिसन देवी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को घर के पीछे सरकारी स्कूल में गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया गया। सुबह जब गांव वालों ने स्कूल में मिट्टी के नीचे महिला का हाथ देखा तो दंग रह गए।
3 of 5
मृतक महिला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचित किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस एफएसएल टीम को लेकर मौके पर पहुँची और मिट्टी में दबी महिला के शव को बाहर निकाल कर जांच शुरू किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतक महिला का घर
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक जांच में पता चला कि रात के वक्त सोते समय महिला की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके शव को जलाने की कोशिश की गई, लेकिन अधजली अवस्था में ही उसे मिट्टी में दबा कर छुपा दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
शिकायत दर्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मृतक महिला के बेटे ने बताया कि रात के वक्त उसकी मां और पत्नी एक कमरे में सो रही थीं। सुबह चार बजे जब वह उठा तो उसकी मां कमरे में नहीं थीं। सुबह होने पर जब स्कूल की खबर मिली तो उन्होंने शव की पहचान कर पुलिस को सूचित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।