आम आदमी पार्टी के नेताओं का पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री केजरीवाल से टकराव कोई नई बात नहीं है। इसका ताजा उदाहरण हैं चांदनी चौक से आप विधायक अलका लांबा। उन्होंने हाल ही में एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में सीसीटीवी लगने के काम में रुकावट पहुंचाने का आरोप लगाया है।
आप विधायक अलका ने ट्वीट कर दी केजरीवाल को चेतावनी, न निभाया ये वादा तो सीएम स्टाइल में दूंगी धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके साथ ही अलका लांबा ने केजरीवाल को चेतावनी दी है कि अगर उनके चुनावी क्षेत्र चांदनी चौक में सीसीटीवी लगने का काम पूरा नहीं हुआ तो वह सीएम आवास के बाहर केजरीवाल के स्टाइल में ही धरना देंगी। अलका लांबा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "14 जुलाई को पहला सीसीटीवी कैमरा मेरी विधानसभा चांदनी चौक में लगा, उसके बाद आज तक दूसरा कैमरा नहीं लग पाया, अगर जल्द दुबारा काम नहीं शुरू करवाया गया तो मैं सीएम केजरीवाल जी के घर के बाहर उन्हीं के स्टाइल में अपनी जनता के लिये धरना दूंगी।"
14 जुलाई को पहला CCTV कैमरा मेरी विधानसभा चांदनीचौक में लगा, उसके बाद आज तक दूसरा कैमरा नही लग पाया,अगर जल्द दुबारा काम नही शुरू करवाया गया तो मैं CM केजरीवाल जी के घर के बाहर उन्ही के स्टाइल में अपनी जनता के लिये धरना दूँगी।https://t.co/x8kLADvepF
अलका ने इससे पहले केजरीवाल पर बदले की भावना से काम करने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट किया था, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब बदले की भावना से काम कर रहे हैं, जिसका खमियाजा चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र की जनता को उठाना पड़ रहा है, मेरे द्वारा इलाके में लगवाए जा रहे सीसीटीवी के काम को रुकवाकर आप यह कैसी राजनीति करने का उदाहरण पेश करना चाहती है?"
दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal अब बदले की भावना से काम कर रहे हैं,जिसका खमियाजा चांदनीचौक विधानसभा क्षेत्र की जनता को उठाना पड़ रहा है,मेरे द्वारा इलाके में लगवाए जा रहे CCTVsके काम को रुकवाकर AAP* यह कैसी राजनीति करने का उदाहरण पेश करना चाहती है?@msisodia @SatyendarJain
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "मैं अपनी जनता को आप की द्वेष की राजनीति का शिकार नही होने दूंगी,अपनी जनता के हक और सुरक्षा के लिये सरकार के दरवाजे पर भी जाकर लड़ना पड़ेगा तो मैं लड़ूंगी, जनता को जवाब तो देना ही होगा कि क्यों आप के द्वारा सीसीटीवी लगाने का काम रुकवाया गया है? आप में और दूसरों में कोई अंतर नहीं रहा।"
मैं अपनी जनता को आप* की द्वेष की राजनीति का शिकार नही होने दूँगी,अपनी जनता के हक़ और सुरक्षा के लिये सरकार के दरवाजे पर भी जाकर लड़ना पड़ेगा तो मैं लड़ूंगी, जनता को जवाब तो देना ही होगा कि क्यों आप के द्वारा CCTVs लगाने का काम रुकवाया गया है?
आप में और दूसरों में कोई अंतर नही रहा
गौरतलब है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही दिल्ली उसके नेताओं के बागी तेवरों की गवाह रही है। समय-समय पर पार्टी के कई नेता अरविंद केजरीवाल से अपना विरोध जाहिर करते रहे हैं। इसके चलते बीते पांच साल में कई नेता पार्टी से अलग हो गए। इसमें प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव से लेकर कुमार विश्वास तक का नाम शामिल है।