फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय ने 'एयरलिफ्ट' में निभाया इनका किरदार, पोती ने खोला राज

Thu, 28 Jan 2016 04:45 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
airlift real heros granddaughter post a very inspiring and touchy post on fb for his grandfather

22 जनवरी को ‌अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट रिलीज हुई जिसे दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स का भी काफी प्यार मिल रहा है। यह फिल्म भारत के सबसे सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है जिसमें 1 लाख 70 हजार भारतीयों को 1990 में कुवैत से सुरक्षित निकाला गया था।

अक्षय ने 'एयरलिफ्ट' में निभाया इनका किरदार, पोती ने खोला राज

airlift real heros granddaughter post a very inspiring and touchy post on fb for his grandfather

राजा कृष्णा मेनन इस फिल्म के निर्देशक हैं और उनका कहना है कि जिस व्यक्ति का किरदार अक्षय ने इस फिल्म में निभाया है उसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी न होने से उन्होंने इस किरदार को अपने मन से गढ़ा है। लेकिन इस विषय पर रिसर्च के दौरान उन्हें दो व्यक्तियों के बारे में पता चला था सनी मैथ्यूस और वेदी।

अक्षय ने 'एयरलिफ्ट' में निभाया इनका किरदार, पोती ने खोला राज

airlift real heros granddaughter post a very inspiring and touchy post on fb for his grandfather

ये दोनों व्यक्ति इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बनी एक अनौपचारिक समिति का हिस्सा थे। राजा कृष्णा का कहना है कि अक्षय का किरदार इन्हीं दोनों पर आ‌धारित है। इन्हीं में से एक सनी मैथ्यूस की पोती रिया मैथ्यूस ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने दादा के नाम भावनात्मक पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय ने 'एयरलिफ्ट' में निभाया इनका किरदार, पोती ने खोला राज

airlift real heros granddaughter post a very inspiring and touchy post on fb for his grandfather

रिया ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज एय‌रलिफ्ट रिलीज हो रही है। यह मूवी अब तक के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय का किरदार कुछ लोगों पर आधारित है जिनमें से एक मेरे दादाजी भी हैं, जिन्होंने 1.7 लाख लोगों को सुरक्षित घर पहुंचने में मदद की। मेरे दादाजी उस पूरे समय में अपनी जान को खतरे में डालकर जिस जिस की मदद कर सकते थे ‌की। वो एक महान व्यक्ति हैं और उनकी सफलता उनकी आत्मीयता प्यार और सम्मान को ही दर्शाती है।

विज्ञापन

अक्षय ने 'एयरलिफ्ट' में निभाया इनका किरदार, पोती ने खोला राज

airlift real heros granddaughter post a very inspiring and touchy post on fb for his grandfather

रिया ने आगे लिखा कि मेरे दादाजी एक प्रेरणादायी इंसान हैं जिन्होंने कई लोगों के दिलों को छुआ है और उन्होंने सेवा की जिंदगी जी है। मैं कामना करती हूं कि मैं उनके जैसी आधी भी बन सकूं। हालांकि उनकी जिंदगी के ज्यादा दिन नहीं बचे हैं लेकिन इस मूवी के माध्यम से उनकी विरासत हमेशा बरकरार रहेगी जिसके लिए मुझे हमेशा गर्व रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed