फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक गुमनाम खत ने खोला भूत बन अपने कब्र का पता बताने वाली लड़की की मौत का सच!

Thu, 04 May 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 04 May 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
an unknown letter opens the mystry of girls grave in faridabad 

दो साल से लापता किशोरी को घर में दफना दिया गया है, इसका राज गुमनाम पत्र ने खोला। पत्र किसने लिखा यह पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस का मानना है कि पत्र लिखने वाला किशोरी का कोई करीबी ही है और पूरे घटनाक्रम से वाकिफ रहा है। किशोरी का शव घर में ही दफन होने की जानकारी पुख्ता होने  पर पुलिस ने शुक्रवार शाम रामबाबू के घर के आंगन की खुदाई शुरू करवा दी। रात  करीब साढ़े ग्यारह बजे पिंकी के शव को निकाल लिया गया। चिकित्सकों ने पुराना होने की वजह से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

an unknown letter opens the mystry of girls grave in faridabad 

एसीपी क्राइम राजेश चेची ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो जाएगा कि किशोरी की मौत कैसे हुई थी। आत्महत्या साबित होती है तो परिजनों के खिलाफ सबूत मिटाने का ही केस चलेगा और हत्या सिद्ध हुई तो संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।  रामबाबू के मुताबिक 4 जुलाई 2015 को जब पिंकी ने फांसी लगाई थी तो उस समय घर उनकी पत्नी, बेटा संतोष और बहू ही थे।

an unknown letter opens the mystry of girls grave in faridabad 

आंगन में खुदाई किए जाने का पता पड़ोस में रहने वाले एक परिवार को हुआ था लेकिन यह खुदाई क्यों की जा रही थी उन लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं थी। पत्र के बारे में पूछने पर रामबाबू ने आशंका जताई कि पड़ोस में रहने वालों से उसका जमीनी विवाद हुआ था। हो सकता है पत्र उन्हीं लोगों ने भेजा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
an unknown letter opens the mystry of girls grave in faridabad 

पिंकी के चचेरी बहन के स्वप्न में आने की चर्चा : भूत-प्रेत की बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन शहर में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पिंकी अपनी चेचेरी बहन के स्वप्न में आती थी। दरअसल रामबाबू के घर की दीवार उसके चचेरे भाई के घर से मिली हुई है। पड़ोसियों के मुताबिक चचेरे भाई की बेटी ने उन्हें बताया कि पिंकी पिछले तीन चार दिन से उसके स्वप्न में आ रही है और कहती है कि वह अपने घर के आंगन में दफन है। वह अपनी मुक्ति के लिए चचेरी बहन से कहती थी। युवती ने परिवार वालों को यह बात बताई और परिवार वालों से पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बन गई।

विज्ञापन
an unknown letter opens the mystry of girls grave in faridabad 

अंतरजातीय युवक से विवाह करना चाहती थी : पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिंकी ऑनर किलिंग की शिकार भी हो सकती है। बताया जा रहा कि पिंकी एक अंतराजातीय युवक से विवाह करना चाहती थी, परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। यही वजह थी कि महज 16 वर्ष की उम्र में ही परिवार वालों ने उसका विवाह सजातीय युवक से तय कर दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिंकी इस विवाह के लिए कतई तैयार नहीं थी, इस बात पर घर में रोज कलह होती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed